फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   vipin poonam deadbody put in car after murder

विपिन-पूनम की हत्या के बाद कार में डाला गया था शव

Wed, 22 Jun 2016 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Wed, 22 Jun 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
vipin poonam deadbody put in car after murder
ओमान में भारतीय की हत्या

फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के मोहल्ला विवेक विहार कालोनी में कार में मिले प्रेमी- प्रेमिका के शवों के मामले में पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस इस निष्कर्ष पर पहुंची है कि दोनों की हत्या घर के अंदर की गई। इसके बाद उनके शवों को कार में डाला गया। सूत्रों का दावा है कि पुलिस जांच विपिन-पूनम लव स्टोरी के विलेन के करीब पहुंच गई है। मोबाइल नंबरों से पता चला है कि दोनों के बीच कई माह पुराने संबंध थे।

विज्ञापन


 बतातें चलें कि रविवार की रात फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के विवेक विहार कालोनी में कार के अंदर शिवा नगर निवासी विपिन यादव व पाल कालोनी निवासी पूनम पाल के शव निर्वस्त्र अवस्था में पड़े मिले थे। इस संबंध में पूनम पाल के पिता ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण रेप व हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पूनम के परिजनों ने बताया था कि पूनम अपने पास मोबाइल नहीं रखती थी। बाद में पुलिस ने उसके मोबाइल के बारे में जानकारी हासिल कर ली। पुलिस ने विपिन व पूनम के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली तो इस बात की जानकारी मिली कि दोनों के बीच कई महीनों से संबंध थे। रविवार को 11 बजे  पूनम सहेली से मिलने के बहाने घर से निकली थी। बाद में 11 से 12 बजे के बीच उसकी विपिन से बातचीत हुई थी। पूनम के पिता की ओर से रिपोर्ट दर्ज होने के बाद फ्रेंड्स कालोनी थाना पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच की टीम ने मामले का खुलासा करने के लिए लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed