फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Two wounded in minor dispute, five wounded

मामूली विवाद में दो पक्ष भिड़े, पांच घायल

Fri, 14 Apr 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा Updated Fri, 14 Apr 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन

बसरेहर। चौबिया थाना क्षेत्र के गांव खेड़ाहेलू में किसान की बकरी दूसरे के दरवाजे पर चली गई। इस पर दोनों पक्ष के लोगों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट के बाद पथराव हुआ। पथराव में दोनों पक्ष केे पांच लोग घायल हो गए। घायलों का सीएचसी में डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है। गांव निवासी रवींद्र कुमार की बकरी पड़ोस में रहने वाले सहदेव के दरवाजे पर चली गई।  इस बात को लेकर रवीद्र कुमार व सहदेव के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष के लोगों में मारपीट हो गई।  बाद में दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ जिसमें सहदेव की पत्नी रामा देवी पुत्री पिंकी पुत्र मनोज कुमार व दूसरे पक्ष की ओर से रवींद्र कुमार व विश्राम सिंह घायल हो गए। गांव के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।  घायलों को सीएचसी भेजवाया। घटना की तहरीर दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed