फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   two robbers caught

दो लुटेरे दबोचे

Fri, 23 Dec 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Fri, 23 Dec 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
two robbers caught
पकडे़ गए लुटेरे - फोटो : अमर उजाला

वैदपुरा पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने सैफई चकूपुरा रोड पर मुठभेड़ के बाद दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से लूटा गया सामान, दो बाइकें, एक कार, लैपटॉप, मोबाइल और अन्य सामान बरामद हुआ है। लुटेरों ने क्षेत्र में कई वारदातें करने की बात स्वीकार की है। उन्हें जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकार वार्ता में सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि चौबिया व वैदपुरा थाना क्षेत्र में हुई लूट की वारदातों को देखते हुए एसएसपी शिव हरी मीना ने वैदपुरा पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच की टीम को लुटेरों का सुराग लगाने के निर्देश दिए थे। क्राइम ब्रांच की टीम उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में लगी थी। गुरुवार रात क्राइम ब्रांच प्रभारी अजहर खां, सर्विलांस प्रभारी सत्येंद्र यादव टीम के साथ गश्त पर थे। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ लुटेरे सैफई रोड चकूपुरा जाने वाले रोड पर वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। क्राइम ब्रांच की टीम ने एसओ वैदपुरा जेपी पाल को इसकी जानकारी दी। पुलिस की टीम ने वहां की घेराबंदी कर ली। लुटेरों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग कर पुलिस ने दो लुटेरों को दबोच लिया। पूछताछ में पकड़े गए लुटेरों ने अपने नाम सुमित यादव उर्फ विवेक यादव पुत्र गुलाब सिंह निवासी अजबपुर की मड़ैया थाना बढ़पुरा हाल पता नगला हरनाथ थाना सैफई और भूपेंद्र सिंह कुशवाहा पुत्र बाबूराम निवासी बादरी पूठ थाना बसरेहर बताए। उनके पास से तीन सोने की चेन, एक मंगल सूत्र, 15 सौ रुपये, तमंचा और कारतूस भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

सीओ सिटी ने बताया कि सुमित शातिर लुटेरा है। उस पर विभिन्न थानों में लूट व चोरी के नौ मामले दर्ज हैं। इसके अलावा भूपेंद्र पर भी वैदपुरा थाने में लूट हत्या के प्रयास के तीन मामले दर्ज हैं। सुमित ने लखनऊ में भी चोरी की कई वारदातों को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन वारदातों का हुआ खुलासा
- सीओ सिटी ने बताया कि लुटेरों ने 11 नवंवर को अवधेश कुमार निवासी मेवापुर और उनकी पत्नी से राहिन पुल के पास जंजीर व 1500 रुपये लूटे थे। 21 नवंवर को अमित दीक्षित निवासी कुंअरा को खेड़ा नहर पुल के समीप लूटा था। 22 को शिव नगर नई मंडी निवासी भूप सिंह और उसकी मां के पास से महनेपुर गांव के पास चेन लूटी थी। 23 नवंवर को रुकइया पुल के पास लुटेरों ने ध्र्रुव कुमार पुत्र विद्याराम निवासी नगला भूरे थाना कुर्रा व उसकी पत्नी को मारपीट कर लूटा था। इसके अलावा इन लोगों ने नौरंगाबाद निवासी देवेद्र सिंह के घर से टेबलेट और मोबाइल चुराया था। तीस नवंवर को सुमित ने दो साथियों के साथ मिलकर सिपाही अशोक कुमार के ऊपर फायरिंग की और उसकी बाइक लूटकर भाग निकला था। इसके बाद पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी पर पांच हजार का इनाम घोषित किया था। मारुति कार और बाइक लखनऊ से चोरी की थी।


पुलिस टीम में ये रहे शामिल
पांच हजार के इनामी सुमित को पकड़ने वाली टीम में क्राइम ब्राच के अजहर खां, सर्विलांस प्रभारी सत्येंद्र यादव विनय यादव, उदयवीर, सर्वेंश कुमार, रविंद्र कुमार, नागेंद्र, विवेक कुमार, वरुण कुमार, विजेंद्र यादव, नितिन कुमार , पवन कुमार, कुलदीप राठी, एसओ वैदपुरा जेपी पाल, एसओ नीरज कुमार शर्मा, आरक्षी नौश कुमार, योगेश चौधरी व देवी चरण शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed