फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   three people with bjp leader arrested in dharmendra murder case

धर्मेंद्र हत्याकांड में भाजपा नेता सहित तीन गिरफ्तार

Sat, 09 Jul 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sat, 09 Jul 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
three people with bjp leader arrested in dharmendra murder case
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में महेवा निवासी धमेंद्र तिवारी की गोली मारकर की गई हत्या के मामले का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। मृतक का खास दोस्त ही हत्या का मास्टरमाइंड निकला। उसने ही फोन कर धर्मेंद्र को इटावा बुलाया और साजिश के तहत खाना खिलाने के बहाने शातिर अपराधी से उसकी हत्या करवा दी। पुलिस ने घटना में भाजपा नेता सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि एक अभी भी फरार है। हत्या के पीछे पैसों के लेनदेन का मामला प्रकाश में आया है। हत्या का षड्यंत्र स्टेशन बजरिया स्थित एक मकान में रचा गया था।

विज्ञापन


महेवा निवासी धर्मेंद्र तिवारी की दो जुलाई की रात को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसका शव मलूपुरा जाने वाले मार्ग पर झाड़ियों में पड़ा मिला था। मृतक के भाई जितेंद्र ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मृतक की स्कूटी, कागजात और मोबाइल गायब थे। पुलिस ने उसके मोबाइल की सीडीआर निकलवाई और छानबीन की। इसमें पता चला कि कुछ लोग उसके साथ कार में बैठकर गए थे। सीसीटीवी फुटेज में मामला काफी हद तक साफ हो चुका था। पुलिस ने इसी आधार पर भाजपा नेता नीलम मिश्रा उर्फ शैलेष मिश्रा पुत्र कमलेश निवासी बहेड़ा थाना बकेवर, संजू तिवारी पुत्र राम बहादुर निवासी रंपुरा थाना बकेवर और आशुतोष मिश्रा पुत्र अशर्फी लाल निवासी कृष्णा ब्रेकरी को गिरफ्तार कर लिया। नीलम मिश्रा भारतीय जनता युवा मोर्चा में पदाधिकारी रह चुका है। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि हम लोग आशुतोष मिश्रा के कमरे में रुके थे। वहीं पर धर्मेंद्र की हत्या की साजिश रची। हत्या के लिए कुनैरा के शातिर अपराधी सिंकंदर को बुलाया गया। वह बोलेरो लेकर आया। खाना खाने के बहाने सभी कार में बैठ गए। शहर के एक होटल से खाना लिया गया। बाद में कार इधर उधर घूमती रही।
विज्ञापन


धर्मेंद्र साजिश को समझ नहीं सका। पुलिस की माने तो धमेंद्र की भी सिकंदर से जान पहचान थी। दोनों जेल में बंद रह चुके थे। बोलेरो में ही धर्मेंद्र की गोली मारकर हत्या करदी गई। कार शास्त्री चौराहा होकर स्टेशन बजरिया पहुंची। कुछ देर रुकने के बाद शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। बाद में शव को मलूपुरा जाने वाले मार्ग पर फेंक दिया। मृतक की स्कूटी को दूसरे दिन माल गोदाम के पास खड़ी कर दिया। वह भी सीसीटीवी में कैद हो गई थी। बताया कि मृतक के मोबाइल फोन और अन्य सामान को यमुना में फेंक दिया था। एसओ ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि धर्मेंद्र ने नीलम मिश्रा से तीन लाख रुपये उधार लिए थे। धमेंद्र पैसा नहीं लौटा रहा था। इसीलिए उसकी हत्या की गई। एसओ ने बताया कि पुलिस सिकंदर को गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed