{"_id":"57d058b24f1c1b25563190c6","slug":"three-people-arrested-with-theft-tractor","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के ट्रैक्टर सहित तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी के ट्रैक्टर सहित तीन गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Wed, 07 Sep 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
थाना पुलिस की गिरफ्त में ट्रैक्टर चोर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना इकदिल क्षेत्र के मानिकपुर मोड़ ग्वालियर तिराहे के पास से पुलिस ने तीन लोगों को चोरी के ट्रैक्टर के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
मंगलवार रात को इकदिल चौकी इंचार्ज सतीश चंद्र राठौर हमराहियों के साथ गश्त पर थे तभी उन्हें मानिकपुर मोड़ ग्वालियर तिराहे के पास एक ट्रैक्टर आता दिखा। संदिग्ध अवस्था में भिंड की ओर से आते ट्रैक्टर को जब पुलिस ने रोका तो ट्रैक्टर सवार भागने लगे। पुलिस ने तीनों लोगों को दौड़कर दबोच लिया।
विज्ञापन
पकड़े गए तीनों ट्रैक्टर सवार बिरजेश भदौरिया पुत्र बाबू सिंह भदौरिया निवासी बिरगवा थाना मेहगांव जिला भिंड , उनके दो साथी सत्यवीर शर्मा पुत्र जगदीश प्रशाद निवासी वरका पुरा थाना शुखपुरा, मलखान पुत्र शुबेर सिंह निवासी धरई जिला भिंड गाड़ी के कागज नहीं दिखा सके। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह दो दिन पहले आज्ञा राम शर्मा पुत्र श्री कृष्ण शर्मा निवासी डिडोना थाना पवई जिला भिंड का ट्रैक्टर चोरी करके लाए थे। बुधवार को इसे कानपुर बेचने जा रहे थे। थाना पुलिस ने तीनों के विरुद्ध चोरी का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन