फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The young man was not killed by a bullet crushed

गोली से नहीं कुचलकर की गई थी युवक की हत्या

Wed, 16 Mar 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Wed, 16 Mar 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
The young man was not killed by a bullet crushed
युवक की हत्या कर शव जलाया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
इटावा। कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला कटरा बलसिंह में रविवार की शाम घर से बुलाकर युवक की हत्या सिर कुचलकर की गई थी। यह खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। परिजनों ने गोली मारे जाने की आशंका व्यक्त की थी।
विज्ञापन


शहर के मुहल्ला कटरा बल सिंह निवासी जयकिशन उर्फ जैकी को रविवार की रात लगभग साढे़ नौ बजे किसी ने बुलाया था। जैकी घर से बाहर निकला तभी उसके घर से थोड़ी ही दूरी पर उसकी हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन


जैकी के परिजनाें ने आशंका व्यक्त की थी कि उसकी गोली मारकर हत्या की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में गोली मारे जाने की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। उसकी हत्या सिर कूंचकर की गई। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। जिसके बुलावे पर जैकी घर से बाहर गया था। क्योंकि उसने घर से बाहर जाते समय परिजनों को भी नहीं बताया।


इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि जैकी को उसके किसी खास परिचित ने ही बुलाया होगा तभी वह बिना किसी को बताए ही घर से निकला। पुलिस उसके मोबाइल की कॉल डिटेल को खंगाल रही है। कोतवाल विनोद यादव ने बताया कि जैकी की हत्या सिर कूंचकर की गई थी। उसको गोली नहीं मारी गई।  उन्होंने दावा किया कि पुलिस जल्द हत्यारोपियों का पता लगा लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed