{"_id":"d1e47ac6dd12ce6d6b64429ed2753c8f","slug":"the-fallout-from-the-killing-wife-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से विवाद के चलते जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी से विवाद के चलते जान दी
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Sun, 09 Aug 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैन मोहल्ला में युवक ने फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। बताते हैं कि दो महीने नौकरी छूटने के बाद पत्नी मायके चली गई। फिर ससुराल वालों ने दहेज एक्ट का नोटिस भेज दिया था। इसी से वह परेशान चल रहा था।
विज्ञापन
जैन मोहल्ला निवासी विकास वर्मा (33) की शादी 9 जून 2011 को झांसी के मोहल्ला पठोरिया निवासी अंजली से हुई थी। वह अलीगढ़ में दूध की डेयरी में काम करता था। हाल में दो महीने पहले उसकी नौकरी छूट गई। इसके बाद वह पत्नी लेकर घर वापस आ गया। इस बीच पत्नी से किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया।
विज्ञापन
इसके बाद ससुराल वाले अंजली को लिवा ले गए। दो दिन पहले उन्होंने दहेज उत्पीड़न संबंधी नोटिस उसे भेज दिया। इससे वह परेशान हो गया और फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
विकास का छोटा भाई कृष्णा दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। शनिवार की दोपहर लगभग 12 बजे उसने घर पर फोन किया। मां से उसने कहा कि भाई विकास से बात करनी है। जब मां फोन लेकर विकास के कमरे में पहुंची तो दरवाजे की कुंडी भीतर से बंद थी। काफी देर खटखटाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो घबराकर उन्होंने अपने परिजनों आदि को बुलाया।
लोगों ने कुंडी तोड़ी तो देखा विकास पंखे से झूल रहा था। डाक्टर को बुलाकर दिखाया गया लेकिन उन्होंने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
घटना की रिपोर्ट मृतक के चाचा मुकेश कुमार ने दर्ज कराई है। घर वालों ने बताया कि पत्नी से विवाद के बाद से वह परेशान रह रहा था। इसी बीच दहेज उत्पीड़न का नोटिस मिलने पर वह टूट गया और यह कदम उठा लिया।