फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Seized 74 thousand farmers, traders and commotion

किसान के 74 हजार जब्त, व्यापारियों ने किया हंगामा

Tue, 14 Feb 2017 09:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Tue, 14 Feb 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
Seized 74 thousand farmers, traders and commotion
किसान कमोद सिंह। - फोटो : amarujala
फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने चुनाव आचार संहिता के नाम पर पक्का बाग तिराहे के पास कार से जा रहे एक किसान के 74 हजार रुपये जब्त कर लिए। किसान ने संबंधित रकम घी बेचकर मिलने और इसे मामा की पुत्री की शादी के लिए ले जाने की बात कही। लेकिन रसीद दिखाने के बाद भी टीम ने सुनवाई नहीं की। बाद में मौके पर पहुंचे व्यापारियों ने हंगामा किया। उन्हाेंने प्रपत्र पर किसी अधिकारी की मुहर और पदनाम न होने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


भिंड जिले फूप थाना क्षेत्र के गांव भगवासी निवासी कमोद सिंह पुत्र जगत नारायण अपनी कार से इटावा आया था। वह मामा के यहां पिलखर जा रहा था। पक्का बाग तिराहे पर फ्लाइंग स्क्वायड ने उसकी गाड़ी की तलाशी ली। उसके पास से 74300 रुपये टीम ने जब्त कर लिए। कमोद ने टीम को बताया कि वह गांव में डेयरी चलाता है और इटावा में घी बेचकर मिले रुपये मामा की लड़कीकी शादी के लिए देने जा रहा था। उसने मंडी समिति की रसीद और शादी का कार्ड भी दिखाया। लेकिन फ्लाइंग स्क्वायड ने उसकी एक न सुनी।
विज्ञापन


कमोद ने ये जानकारी तोताराम मधुवनदास फर्म पर दी। फर्म संचालक ने व्यापारी नेता अनंत अग्रवाल को बताया। इस पर श्री अग्रवाल अन्य व्यापारी नेताओं के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कमोद का पक्ष रखा लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इस पर व्यापारियों ने हंगामा किया। कहा कि प्रपत्र में न तो पदनाम है और न ही मुहर। आखिर कै से पुष्टि हो कि यह फ्लाइंग स्क्वायड सही है। उन्होंने कहा कि कोतवाली में किसान की ओर से तहरीर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed