{"_id":"5ba3eca9867a557ec074ba0a","slug":"police-raid-three-prized-criminals","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने तीन इनामी बदमाशों को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने तीन इनामी बदमाशों को दबोचा
अमर उजाला, इटावा
Updated Fri, 21 Sep 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
पकडे़ गए इनामी बदमाशों के साथ पुलिस बल व जानकारी देते एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी। अमर उजाला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकेवर में छह माह पहले होमगार्ड के घर पड़ी डकैती के दो आरोपियों को पुलिस ने लखना चकरनगर रोड पर रेजकोठी के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उन पर 25-25 हजार इनाम रखा था। वहीं, जसवंतनगर पुलिस ने अपहरण व हत्या के मामले में फरार चल रहे 15 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के पास से तीन तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं। दो बदमाश अंतरराज्यीय डकैत गिरोह के सदस्य हैं। उनके तीन साथी पहले से जेल भेजे जा चुके हैं।
पुलिस लाइन में गुरुवार को एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि 22 मार्च को होमगार्ड के घर डकैती मामले में वांछित चल रहे दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए प्रभारी निरीक्षक चकरनगर आलोक राय के अलावा प्रभारी निरीक्षक बकेवर समीर सिंह को लगाया गया था। आलोक राय अपनी टीम के साथ बदमाशों की तलाश में थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने लखना चकरनगर रोड पर रेजकोठी के पास दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एक-एक तमंचा व कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में बदमाशों ने अपने नाम बाबू लाल व पूरन निवासी भोजपुर थाना कादर चौक जिला बदायूं बताया।
वहीं, जसवंतनगर के प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल ने अपनी टीम के साथ साढे़ तीन साल से लड़की के अपहरण के मामले में फरार चल रहे संतोष राजपूत निवासी मोहकमपुर थाना जसवंतनगर को कचौरा चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने बताया कि उस पर 15 हजार का इनाम घोषित था। फरारी के दौरान उसने 17 जुलाई को लड़की के भाई की हत्या कर दी थी और फरार हो गया था। पुलिस को उसकी काफी दिनों से तलाश थी। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद किए। प्रेस वार्ता के दौरान एसपी सिटी रामयश सिंह, एसपी ग्रामीण राम बदन सिंह, एसपी क्राइम महेश अत्री, सीओ भरथना विकास जायसवाल, सीओ चकरनगर वैभव पांडे भी मौजूद रहे।