फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Police picketing, 11 arrested

पुलिस पर पथराव, 11 गिरफ्तार

Wed, 24 Jan 2018 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा Updated Wed, 24 Jan 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
Police picketing, 11 arrested
मयंक बिधौलिया को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

इटावा। संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत के विरोध में बुधवार को शास्त्री चौराहे पर जमकर बवाल हुआ। गोरक्षा दल के महासचिव मयंक बिधौलिया ने इटावा में फिल्म का प्रदर्शन न रोकने पर आत्मदाह की घोषणा की थी। इस पर सुबह से ही पुलिस प्रशासन चौकन्ना रहा। सुबह 9 बजे से गोरक्षा दल के कार्यकर्ता चौराहे पर इकट्ठा होकर नारेबाजी करने लगे। इसके बाद मयंक बिधौलिया ने केरोसिन शरीर पर डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। इस पर पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस उसे गिरफ्तार कर कोतवाली ले गई। इसके बाद भड़के गोरक्षकों ने जमकर बवाल मचाया। गोरक्षकों ने पुलिस पर ही पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने भी लाठियां बरसाकर गोरक्षकों को वहां से खदेड़ दिया। इसके बाद बवालियों ने माल गोदाम तिराहे के पास आधा दर्जन वाहनों पर पत्थर बरसाकर शीशे तोड़ दिए। सवारियां और चालक जान बचाकर भागे। पुलिस के मौके पर पहुंचते ही युवक वहां से भाग गए। तोड़फोड़ में छह राहगीर भी घायल हो गए। पुलिस पर पथराव और वाहनों में तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने 13 नामजद व 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने इस संबंध में 11 गोरक्षकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस बाकी के लोगों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


इसके बाद कुछ युवाओं ने फर्रुखाबाद रेलवे क्रासिंग पर पहुंचकर किसी ट्रेन को रोकने की कोशिश करने लगे। इस पर पुलिस ने उनको वहां से भी खदेड़ दिया।   पुलिस ने दर्जन भर गोरक्षा दल के नेताओं व कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। चौराहे पर आटो पर पथराव से उस पर बैठे आधा दर्जन लोग मामूली रूप से जख्मी हो गए।  पथराव में चार ऑटो, तीन कारों व एक लोडर के शीशे टूटे। भाजपा नेता पुत्तन भदौरिया की कार भी बवालियों का निशाना बनी। गोरक्षा दल के प्रदेश सचिव मयंक विधौलिया ने फिल्म पद्मावत का प्रदर्शन न रोने पर बुधवार को शास्त्री चौराहा पर आत्मदाह करने का एलान भी किया था। दूसरी ओर खराब मौसम के बावजूद पुलिस प्रशासन पहले से ही सतर्क रहा।  शहर के तीनों थानों की पुलिस शास्त्री चौराहा पर हर पर हर स्थिति से निपटने के लिए मौजूद रही। इधर जब गाोरक्षा दल नेता शास्त्री चौराहा पर एकत्र होकर अपनी रणनीति बनाने में लगे। चौराहे पर नेता और कार्यकर्ता नारेबाजी करने लगे। बवाल बढ़ने से रोकने के लिए सीओ सिटी अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने मयंक को पकड़ने के निर्देश दिया। इस पर उसने अपने ऊपर केरोसिन डाल लिया। इसके बाद पुलिस उसे पकड़ने लगी तो कार्यकर्ता हाथापाई करने लगे। पुलिस ने मयंक को पकड़ कर जीप में बैठा लिया। इस पर तीन और कार्यकर्ता भी जबरन गाड़ी में बैठ गए। सभी को कोतवाली ले जाया गया।  
विज्ञापन


पुलिस ने मयंक विधौलिया पुत्र शिव कुमार निवासी फ्रेंड्स कालोनी, नीतू जैन पुत्र रमेश जैन निवासी शाहकमर, सुभाष यादव पुत्र कृष्ण पाल यादव निवासी पंसारी टोला रविराज गोला पुत्र किशोरी लाल निवासी बैरून कटरा साहब खां सूरज पुत्र जगदीश निवासी करमगंज, सौरभ पुत्र वेद प्रकाश निवासी पुल कहारान , रिषभ सोनी पुत्र देवेंद्र सोनी पंसारी टोला, बीर ठाकुर पुत्र सुवेंद्र सिंह निवासी विजय नगर अनुराग पाठक पुत्र अमर प्रकाश पाठक निवासी बसरेहर, कपित पुत्र राकेश गुप्ता निवासी बैरून कटरा साहब खां अनुज पुत्र गासेपाल सिंह निवासी विजयपुरा राजू गुप्ता पुत्र अज्ञात व मोनूु कटारे पुत्र अज्ञात निवासी सरायताल के अलावा 40-50 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन पर बलवा, पुलिस पर हमले की धाराओं के साथ 7 सीएलए भी लगाया गया है।  प्रभारी निरीक्षक राकेश भारती ने बताया कि नामजदों में राजू गुप्ता व मोनू कटारे फरार है उनकी तलाश की जा रही है। साथ ही अज्ञात लोगों को पहचानने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



लीला भंसाली का पुतला फूंका
अहेरीपुर। तिराहे पर फिल्म पद्मावत के विरोध में क्षत्रिय महासभा ने डायरेक्टर लीला भंसाली का पुतला फूंका। इसमें अर्जुन चौहान, सोनू राजावत, शिवम सेंगर, मोनू ठाकुर, सचिन चौहान, लक्ष्मण सिंह, दुर्गेश सिंह, जितेंद्र सेंगर आदि शामिल रहे।  

                      
 फड़ दुकानदारों ने समेटा सामान  
 दुर्गा मंदिर से लेकर जीआईसी कालेज की दीवार के किनारे फुटपाथ पर कपड़े बेचने वालों का इस अफरातफरी में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। गोरक्षा दल के कार्यकर्ताओं के पथराव करने से भगदड़ मच गई। इस पर दुकानदार सामान समेट कर चले गए।


    
 डिजिटल सिनेमा घरों की की बढ़ाई गई सुरक्षा
शहर में दो डिजिटल सिनेमा घर हैं। इनमें से एक शास्त्री चौराहा पर मेड मूवी और दूसरा रामलीला रोड पर फन सिनेमा है। इन दोनों सिनेमा घरों में रिलीज होने के साथ ही फिल्में लगतीं है। दोनों सिनेमा घरों में 25 जनवरी को पद्मावत फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा। फिल्म का प्रदर्शन एवं विरोध को देखते दोनों सिनेमा घरों की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। वहां पर भारी पुलिस बल तैनात है। अपर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव एवं सीओ सिटी अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने सुरक्षा संबंधी तैयारियों का जायजा लिया। दोनों सिनेमा हाल की सुरक्षा के लिए दो-दो एसओ समेत बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed