फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Overtake the car stopped and looted

ओवरटेक कर गाड़ी रोकी और लूट ली

Sat, 02 May 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sat, 02 May 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
Overtake the car stopped and looted

इटावा-बरेली हाइवे पर ओवरटेक कर डीसीएम पर सवार बदमाशों ने गाड़ी रोकी और डीसीएम चालक को लूट लिया। घटना चौबिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरालोकपुर गांव के पास हुई। हालांकि पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है। 

विज्ञापन


फर्रुखाबाद जिले के थाना जहानगंज क्षेत्र के गांव जरारी निवासी नसीम हुसैन पुत्र हामिद एक डीसीएम पर चालक है। 29 अप्रैल की रात वह गाड़ी लेकर इटावा से फर्रुखाबाद जा रहा था। बरालोकपुर गांव के आगे पुलिया के पास वह पहुंचा तभी दूसरी डीसीएम पर सवार लुटेरों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया।
विज्ञापन


वह कुछ समझ पाता कि गाड़ी से उतरे चार लुटेरों ने उसे पकड़कर मारपीट शुरू कर दी। नसीम के मुताबिक, लुटेरों ने डीसीएम में उसे बंधक बनाकर मारपीट की उससे 3,150 रुपये लूट लिए। इसके साथ ही एटीएम से 10 हजार रुपये निकलवाए और गाड़ी के कागजात भी लूट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद लुटेरों ने उसे काफी घुमाया और पिर सरसईनावर के पास गाड़ी के साथ उसे छोड़कर भाग गए। नसीम ने इसकी सूचना चौबिया थाना पुलिस को दी। नसीम की तहरीर पर पुलिस ने लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। उधर थानाध्यक्ष जेपी पाल ने बताया कि मामला कुछ संदिग्ध लग रहा है। हालांकि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed