{"_id":"5c82b586bdec2275a469f43f","slug":"one-arrested-in-avadh-express-loot","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवध एक्सप्रेस लूटकांड में एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवध एक्सप्रेस लूटकांड में एक गिरफ्तार
Sat, 09 Mar 2019 12:03 AM IST
प्रतीक दुबे
इटावा, अमर उजाला ब्यूरो
इटावा, अमर उजाला ब्यूरो
Published by: प्रतीक दुबे
Updated Sat, 09 Mar 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
वार्ता करते जीआरपी के सीओ रविकांत पाराशर साथ में सर्विलांस आगरा प्रभारी मनोज कुमार।
- फोटो : amar ujala
अवध एक्सप्रेस में लूटकांड का खुलासा कर जीआरपी ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से यात्री से लूटा गया बैग बरामद किया। साथ ही जीआरपी ने एक तमंचा, दो कारतूस, एक मोबाइल फोन, दो घड़ी और 500 रुपये भी बरामद किए हैं। लुटेरे का दूसरा साथी अभी भी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।
जीआरपी के सीओ रविकांत पाराशर ने बताया कि 27 फ रवरी की देर रात को भरथना स्टेशन के आउटर पर खड़ी अवध एक्सप्रेस की जनरल बोगी के दो यात्रियों का बैग लुटेरों ने लूट लिया और फरार हो गए। दोनों ही यात्री सत्संग में जा रहे थे। वारदात की खबर मिलते ही एसपी रेलवे ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही लुटेरों की गिरफ्तारी के आदेश दिया। जीआरपी ने मुखबिर व सर्विलांस के जरिये
यादव नगर भरथना के आकाश पुत्र हुकुम सिंह को मालगोदाम के पास से गिरफ्तार किया।
उसके पास से यात्रियों का लूटा बैग बरामद हुआ। बैग से बरामद कुर्ता पर यात्री ओम प्रकाश दुबे का नाम भी लिखा हुआ हैै। पूछताछ में आरोपी ने घटना कबूल की है। घटना में शामिल उसका दूसरा साथी राजा उर्फ खालिद पुत्र मुस्लिम खां निवासी काजी थाना दिबियापुर जनपद औरैया फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। सीओ ने यह भी बताया कि आकाश शातिर अपराधी है। वह पहले भी लूट की घटनाओं में पकड़ा जा चुका है। आरोपी 2016 में लूट की एक घटना के अलावा 2017 में एनडीपीएस की घटना में जेल गया था। गत 13 फरवरी को जेल से छूट कर आया था। सर्विलांस आगरा टीम के प्रभारी मनोज कुमार के अलावा प्रवेंद्र कुमार व चरन सिंह तथा जीआरपी थाना की ओर से प्रभारी निरीक्षक रनवीर सिंह,नेत्रपाल सिंह,रामकरन तथा हरिओम शुक्ला शामिल रहे।