{"_id":"ec29d4b37f704765a15e45e494b827be","slug":"ntpc-worker-s-body-was-found-on-track-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनटीपीसी कर्मी का शव ट्रैक पर मिला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एनटीपीसी कर्मी का शव ट्रैक पर मिला
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Fri, 14 Aug 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनटीपीसी कर्मी का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। परिजनों ने उसकी हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंक देने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अंतर्गत कचौरा रोड के पास इटावा भिंड रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा था। सूचना पाकर सिविल लाइंस थाना पुलिस पहुंची। बाद में उसकी शिनाख्त उदयवीर निवासी सराय दयानत के रूप में हुई।
विज्ञापन
मृतक के भाई सत्यवीर ने बताया कि उदयवीर एनटीपीसी दिबियापुर में काम करता था। गुरुवार की सुबह वह नौकरी पर जाने की कहकर घर से निकला था लेकिन जब शाम को जब वापस नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन की गई। उसका मोबाइल स्विच आफ बता रहा था।
विज्ञापन
सत्यवीर का आरोप है कि मृतक का मोबाइल उसके पास से नहीं मिला मुंह से खून भी निकला दिखा था। सत्यवीर ने आशंका जताई की कि उसके भाई की गला दबाकर हत्या की गई और शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। मृतक की केवल तीन माह पूर्व ही शादी हुई थी। उदयवीर का शव मिलने उसके घर में कोहराम मच गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसओ सिविल लाइंस भरत कुमार पांडे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।