फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Now the body of the woman found in the canal

अब नहर में मिला महिला का शव

Wed, 20 Sep 2017 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा Updated Wed, 20 Sep 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन

इटावा। दो किशोरियों के शव की शिनाख्त में नाकाम पुलिस की परेशानी बुधवार को इकदिल थाने के पिलखर गांव के पास नहर में मिले शव ने बढ़ा दी। अबकी महिला का शव मिला। महिला कौन थी, कहां की रहने वाली थी, इसका पता देर रात तक पुलिस को नहीं चल सका। आसपास के ग्रामीणों ने उसको पहचानने से इनकार कर दिया है।    एक सप्ताह पहले सहसों थान के सिंडोस के पास क्वारी नदी किनारे मिले दो किशोरियों के शव की शिनाख्त के लिए पुलिस की टीमें जालौन, भिंड आदि जिलों तक हो आईं, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। इधर, बुधवार सुबह महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। नहर में झाड़ियों के बीच फंसा शव देख पिलखर गांव वालों ने इकदिल थाने को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। तब तक सैकड़ों लोग जुट गए थे, लेकिन शव की शिनाख्त कोई नहीं कर सका। महिला की उम्र करीब 45 वर्ष आंकी गई है। वह नीले रंग का ब्लाउज और पेटीकोट पहने थी। शरीर पर साड़ी नहीं होने से माना जा रहा है कि वह पानी में बह गया होगा। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि शव चार-पांच दिन पुराना लग रहा है। शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। फिर भी आशंका है कि किसी दूसरे स्थान पर हत्या के बाद शव नहर में ठिकाने लगाया गया हो। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। 72 घंटे  बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। विभिन्न थानों के साथ ही आसपास के जिलों में भी सूचना भेजी जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed