फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   murder report file against 8 people

8 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

Thu, 13 Jul 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Thu, 13 Jul 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
murder report file against 8 people
demo pic - फोटो : प्रतीकात्‍मक

मोहल्ला गांधी नगर में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य की मौत के मामले में पत्नी की तहरीर पर 8 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

गांधीनगर निवासी सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सुमेर सिंह यादव की मंगलवार को अस्पताल में मौत हो गई थी। उनकी पत्नी साधना देवी ने पुत्र के ससुराल वालों पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया था। उन्होंने पुत्र के ससुरालीजन राजेश, देवेश कुमार, वरुणेश कुमार, पंकज उर्फ पिंटू, श्रेता, सावित्री, मयंक व सुरेंद्र समस्त निवासी ग्राम पाली भरथना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को बताया कि उसके पुत्र अजय कुमार की शादी करीब 6 माह पूर्व क्षेत्र के ग्राम पाली में हुई थी। उसके ससुरालीजन 9 जुलाई को दोपहर 12 बजे घर आए। उनके पति को डरा धमका कर सारी संपत्ति बहू के नाम करने को कहा। ऐसा न करने पर जान से मारने धमकी दी। 10 को सुबह 10 बजे ये सभी उनके पति को घर से बाहर ले गए। दोपहर 2 बजे पति सुमेर सिंह को बेहाशी की हालत में घर पर छोड़ गए। अस्पताल में उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed