{"_id":"5b2697f94f1c1bb36e8b8658","slug":"malajani-pradhan-arrested-with-pajero-and-bullet-of-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की पजेरो और बुलेट के साथ मलाजनी प्रधान गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की पजेरो और बुलेट के साथ मलाजनी प्रधान गिरफ्तार
अमर उजाला, इटावा
Updated Sun, 17 Jun 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
जसवंतनगर थाना पुलिस की गिरफ्त में प्रधान सुमित कुमार। अमर उजाला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी की लग्जरी कार पजेरो और रॉयल इनफील्ड बुलेट बाइक के साथ पुलिस ने मलाजनी के ग्राम प्रधान सुमित कुमार को गिरफ्तार किया है। प्रधान के वाहन चोरों के साथ तार जुडे़ होने की बात सामने आई है। फर्जी कागजात बनाने पर एआरटीओ दफ्तर के दलालों और कर्मचारियों की मिलीभगत की भी जांच की जा रही है।
सीओ जसवंतनगर एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि मुखबिर से जानकारी मिली थी कि मलाजनी निवासी प्रधान सुमित कुमार के पास चोरी के वाहन हैं। पुलिस की टीम लगातार प्रधान की गतिविधि पर नजर रखे थी। तहकीकात में यह बात भी सामने आई कि प्रधान के पास जो वाहन हैं वो खरीदने की उनकी हैसियत नहीं है।
शनिवार शाम पुलिस ने वाहनों को जब्त किया और कचौरा रोड से प्रधान सुमित कुमार को भी गिरफ्तार किया। प्रधान ने पुलिस को पजेरो और बुलेट के कागजात दिखाए। उसकी पजेरो गाड़ी पर लिखे पश्चिमी बंगाल के रजिस्ट्रेशन नंबर को ट्रेस किया गया। पता चला कि इस नंबर की गाड़ी वहां चोरी नहीं हुई। इस नंबर की गाड़ी वहां चल रही है।
विज्ञापन
फिर पुलिस ने चेसिस नंबर से जांच की तो पता चला कि यह पजेरो मध्यप्रदेश के इंदौर में रजिस्टर्ड है और 2014 में चोरी हुई थी। इसी तरह से बुलेट बाइक के बारे में जानकारी मिली कि वह 2015 में नई दिल्ली से चुराई गई थी।
सीओ ने बताया कि एआरटीओ दफ्तर के दलालों के जरिए गाड़ियों के फर्जी रजिस्ट्रेशन कराए गए हैं। सीओ ने बताया कि प्रधान की गिरफ्तारी से अन्य वाहन चोरों के बारे में जानकारी मिली है। जल्दी ही पुलिस उन चोरों को भी गिरफ्तार कर लेगी। एआरटीओ दफ्तर से जुड़े दलालों व कर्मचारियों की साठगांठ की भी जांच की जाएगी।
उन्होंने बताया कि अन्य थानों में भी प्रधान के खिलाफ मामले दर्ज होने का पता चला है। जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने प्रधान के खिलाफ मामला दर्ज उसे जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में सीओ जसवंतनगर के अलावा थानाध्यक्ष जसवंतनगर जितेंद्र प्रताप सिंह, एसआई महेंद्र कुमार गौतम, एसआई सुरेश चंद्र, सिपाही दौलतराम व निशांत कुमार आदि शामिल रहे।