फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   kalka engine failed

कालका का इंजन फेल

Fri, 19 May 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Fri, 19 May 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
 kalka engine failed
प्रतीकात्‍मक - फोटो : प्रतीकात्‍मक

डाउन कालका मेल का इंजन शुक्रवार को इटावा स्टेशन के पास फेल हो गया। मालगाड़ी का इंजन लगाकर करीब एक घंटे बाद ट्रेन को रवाना किया गया।

विज्ञापन

शुक्रवार को कालका से हावड़ा जा रही 12312 डाउन कालका मेल का इटावा स्टेशन पहुंचने से पूर्व ही इंजन फेल हो गया। ट्रेन का इंजन फेल होने की जानकारी ड्राइवर ने तुरंत ही कंट्रोल रूम को दी। जिस पर ट्रेन को दोपहर 12 बजकर 33 मिनट पर पांच नंबर प्लेटफार्म की लूप लाइन में ले लिया गया। ड्राइवर ने जैसे तैसे ट्रेन को प्लेटफार्म तक पहुंचाया। इसकी जानकारी रेलवे के टीएक्सआर विभाग को दी गई। टीएक्सआर टीम काफी देर तक इंजन की मरम्मत में लगी रही लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। इस पर वहां से गुजर रही एक मालगाड़ी को सरायभूपत रेलवे स्टेशन की लूप लाइन में रोका गया। मालगाड़ी के इंजन को कालका मेल में लगाया गया। जिसके बाद ट्रेन को 1:30 बजे रवाना किया गया। ट्रेन के एक घंटे तक स्टेशन पर खडे़ रहने से यात्रियों को परेशानी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed