{"_id":"5c8bee33bdec22146c223705","slug":"four-people-killed-in-road-accidents-in-etawah","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में चार लोगों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में चार लोगों की मौत
Fri, 15 Mar 2019 11:55 PM IST
प्रतीक दुबे
इटावा, अमर उजाला ब्यूरो
इटावा, अमर उजाला ब्यूरो
Published by: प्रतीक दुबे
Updated Fri, 15 Mar 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। तेज रफ्तार ने जनपद में अलग-अलग जगहों पर चार लोगों को काल के गाल में ढकेल दिया। पहला हादसा आगरा-लखनऊ के चौबिया के पास हुआ। जहां पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। कार सवार युवक की मौत हो गई। दूसरा हादसा कचौरा रोड पर हुआ, जहां पर बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार छात्र को रौंद दिया। बकेवर में देर रात को किसी वाहन की टक्कर से किसान की मौत हो गई। इधर, चकरनगर में तेज रफ्तार डंपर से साइकिल सवार छात्रा को रौंद दिया।
झपकी ने कार सवार को मौत के मुंह में ढकेला
बसरेहर। दिल्ली के थाना अमन बिहार के करंट विहार में रहने वाला कांता प्रसाद का 30 वर्षीय बेटा हरिशंकर गुरुवार को किसी काम से लखनऊ जाने के लिए निकला था। चौबिया के हरदू थाना के 122 नम्बर चैनल के पास अचानक नींद की झपकी आने से उसकी तेज रफ्तार गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। भीषण भिड़ंत से कार के परखर्चे उड़ गए और हरिशंकर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे चौबिया एसओ सतीश ने बताया कि शिनाख्त के बाद घटना की जानकारी हरिशंकर के परिवारीजनों को दी गई। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा। एसओ ने बताया के युवक के कार से बीयर की पेटी मिली है। इसमें आधा दर्जन से अधिक बोतलें थीं। हादसे में बोतलों की पेटी भी टूट गई। उनका अनुमान है कि नींद की झपकी से हादसा हुआ है, कार दूसरी लेन पर चल रही थी, अचानक डिवाइडर से टकराने का मतलब है कि ड्राइवर को झपकी आ गयी और हादसा हो गया।
हेलमेट नहीं पहनना बन काल, ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा
जसवंतनगर। कचौरा रोड के सिरसागांव के पास बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार छात्र को रौंद दिया। पिछला पहिया चढ़ने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह रिश्तेदार को छोड़कर आ रहा था। कस्बे के बीखनपुर में रहने वाला नरेश का 20 वर्षीय बेटा सूरज सुगर सिंह महाविद्यालय में बीएससी फस्ट ईयर का छात्र था। पिता ने बताया कि वह रिश्तेदार को बाइक से छोड़कर आ रहा था, तभी सिरसा गांव के पास ईंट से लदा ट्रक ने टक्कर मार दी, अचानक सूरज ट्रक के पहिया के नीचे आ गया और उसकी मौत हो गई। उसने हेलमेट नहीं पहन रखा था। रिश्तेदारों ने बताया कि चार बहनों में सूरज अकेला लड़का था। उसकी मौत से परिवार का चिराग बुझ गया है। यह सदमा की जानकारी अभी तक माता-पिता को नहीं दी गयी है। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
वाहन की टक्कर से किसान की मौत
लवेदी। इकरीगांव में रहने वाले शिशुपाल(40) खेती किसानी का काम करते थे। भाई गुड्डू ने बताया कि शिशुपाल गुरुवार शाम को अन्ना जानवरों से फसल की रखवाली करने खेत पर गए थे। उसके बाद देर शाम को वह खेत से घर लौट रहे थे। तभी किसी वाहन की टक्कर से शिशुपाल की मौत हो गई। उनका शव सड़क किनारे पड़ा मिला। ग्रामीणों ने घरवालों को सूचना दी। तब जाकर घरवालों पहुंचे और शिशुपाल को अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। शिशुपाल के दो बेटी और एक बेटा है।
डंपर से साइकिल सवार किशोरी को कुचला, मौत
चकरनगर। थाना चकरनगर के गांव नीमडांडा में रहने वाले सुरेंद्र कुमार की बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है। उनकी 16 वर्षीय बेटी नीलम कुमार शुक्रवार को चकरनगर के बाजार में मोती खरीदने साइकिल से आई थी। वह वापसी में घर जाते वक्त उदी मार्ग के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर का शिकार हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो भगाने के चक्कर में डंपर चालक गलत साइड से आ रहा था। भीषण टक्कर से किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर डंपर छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंपर को जब्त कर किशोरी के शव की जानकारी घरवालों को दी। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।