{"_id":"5b2a96ec4f1c1bac6e8b8f28","slug":"fake-grease-factory-busted-one-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली घी बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकली घी बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार
अमर उजाला, इटावा
Updated Wed, 20 Jun 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
बोरियां चेक करती टीम। अमर उजाला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाने के हाजीपुरा गांव के एक मकान में बुधवार शाम को पुलिस, प्रशासन की टीम ने छापामार कर नकली घी बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। मौके से सिंथेटिक घी के 56 टिन, नकली खोया बनाने वाला पाउडर और उपकरण बरामद हुए है।
बुधवार दोपहर को एसडीएम हेमसिंह, सीओ उत्तम सिंह, थाना प्रभारी जेपी पाल व हल्का इंचार्ज दिनेश कुमार यादव भारी पुलिस बल के साथ हाजीपुरा गांव पहुंचे। यहां पर मनीष कुमार के मकान पर छापा मारा गया। इस दौरान सिंथेटिक घी से भरे 56 टिन, भट्ठी, गैस सिलेंडर, घी बनाने वाले उपकरण के साथ साढ़े 13 बोरी खोया में प्रयुक्त होने वाला पाउडर जब्त किया। बताया कि पाउडर की एक्सपाइरी डेट निकल चुकी थी। पुलिस ने मकान मालिक मनीष कुमार को भी गिरफ्तार किया है।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह यह काम काफ ी समय से कर रहा है। यह घी और पाउडर आसपास के गांव में लोगों को बेचता है। इनमें से वे लोग अधिक हैं जो खोया का व्यापार करते हैं।
विज्ञापन
पूछताछ में उसने बताया कि आसपास के आधा दर्जन गांव में पाउडर से नकली मावा बनाने का कार्य बड़े पैमाने पर वर्षों से किया जा रहा है। इसे ट्रेन के माध्यम से कानपुर भेजा जाता है।
एसडीएम ने मौके पर ही फूड इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार व जितेंद्र कुमार को बुला लिया। इन्होंने सैंपल को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। एसडीएम हेम सिंह ने बताया कि पकड़े गए माल की जांच की जा रही है। इस काम में लिप्त अन्य लोगों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।