फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Encounter in Etawah, two arrested with robbery truck

इटावा में मुठभेड़, लूट के ट्रक के साथ दो गिरफ्तार

Wed, 24 Jan 2018 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा Updated Wed, 24 Jan 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
Encounter in Etawah, two arrested with robbery truck
जिला अस्पताल में भर्ती बदमाश मोनू शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

इटावा। सिविल लाइन थाना पुलिस व क्राइम ब्र्रांच की टीम की मंगलवार रात हाईवे पर चेकिंग के दौरान ट्रक पर सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से करीब 12 राउंड गोलियां चलीं। इस दौरान पैर में गोली लगने से घायल बदमाश और उसके साथी को पुलिस ने धर दबोचा। इनका ट्रक भी कब्जे में ले लिया। इसे मुजफ्फरनगर से लूटा गया था। लुटेरे इसे बेचने निकले थे। दोनों बदमाश मेरठ जिले के हैं। इन पर कई संगीन मामले दर्ज हैं। सिविल लाइन थाने के एसएसआई सत्येंद्र सिंह यादव एवं क्राइम ब्रांच की टीम ने कानपुर-आगरा हाईवे पर चेकिंग के दौरान कानपुर की ओर से आ रहे ट्रक को रुकने का इशारा किया तो चालक ने गति बढ़ा दी। पुलिस ने पीछा किया तो चालक ने टक्कर मारकर सरकारी कार क्षतिग्रस्त की और हाईवे छोड़कर ट्रक को सूत मिल जाने वाले मार्ग क ी ओर दौड़ा दिया। आगे रास्ता बंद होने से उसे ट्रक रोकना पड़ा। ट्रक रुकते ही बदमाश उतर कर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी।

विज्ञापन


जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। पैर में गोली लगने से एक बदमाश गिर पडा। उसका साथी उसे उठाने लगा, तभी पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। दोनों के पास एक- एक तमंचा व आधा दर्जन कारतूस मिले। पुलिस ने ट्रक को भी कब्जे में ले लिया और घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पूछताछ में पता चला कि एक बदमाश मोनू शर्मा उर्फ दुष्यंत पुत्र सत्यवीर शर्मा मेरठ के इचौली थाना क्षेत्र के जमालपुर का रहने वाला है। दूसरा बदमाश इसी थाना क्षेत्र के मसूरी गांव का आशू पुत्र महेश पंडित है। बदमाशों ने बताया कि 21 जनवरी को ट्रक मुजफ्फरनगर से लूटा था। यहां इसे बेचने के इरादे से आ रहे थे। उसके चालक को घायल कर रास्ते में फेंक दिया था। पुलिस लाइन में एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि ट्रक अंबाला सिटी के अमर जीत सिंह पुत्र महाबली का है। इसे लूटने की रिपोर्ट मुजफ्फरनगर के नई मंडी थाने में दर्ज है। मेरठ पुलिस को सूचना दी गई है। उन्होंने बताया कि मोनू शर्मा पर मेरठ, मुजफ्फरनगर के अलावा गाजियाबाद में हत्या के प्रयास, लूट, गैंगस्टर जैसे करीब 15 मामले दर्ज हैं। आशू के खिलाफ भी लूट, गैंगस्टर आदि के आधा दर्जन मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। मामले के खुलासे के वक्त एएसपी जितेंद्र श्रीवास्तव, एएसपी क्राइम महेश अत्री, सीओ सिटी अंजनी कुमार चतुर्वेदी, सीओ भरथना विकास जायसवाल भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed