फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Do not do it after taking three hundred thousand killed

तीन लाख लेने के बाद भी समझौता नहीं कराया तो मार डाला

Fri, 17 Jun 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /इटावा
अमर उजाला ब्यूरो /इटावा Updated Fri, 17 Jun 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
Do not do it after taking three hundred thousand killed
सपा नेता राजवीर यादव की हत्या में पकड़े गए अभियुक्तों के बारे में जानकारी देते एसएसपी पीयूष श्रीवास्तव। - फोटो : अमर उजाला

इटावा। हत्या के मामले में समझौता कराने के लिए तीन लाख रुपये लेने के बाद भी सपा नेता राजवीर सिंह ने समझौता नहीं करा पाए। पुलिस ने आरोपियों के घर कुर्की कर दी। इससे गुस्साए आरोपियों ने सपा नेता को ही मार डाला। यह खुलासा चौबिया थाना पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने किया है। टीम ने एक मुठभेड़ के बाद हत्याकांड से जुड़े  चार आरोपियों को धर दबोचा है। इनके बाद भारी मात्रा में असलहे व चोरी की दो बाइकें भी बरामद हुई हैं।

विज्ञापन


चौबिया, बैदपुरा थाने और क्राइम ब्रांच की टीम ने बुधवार रात घेराबंदी कर चार बदमाशों को गिरफ्तार किया। इनके पास चार तमंचा व भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने अपने नाम  भूटा रंपुरा के  जितेंद्र सिंह उर्फ बब्लू , आदेश उर्फ सुंदर, कीरतपुर निवासी दीप सिंह उर्फ दीपू  एवं मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के बरहा निवासी सतेंद्र सिंह चौहान व उर्फ मजबूत सिंह के रूप में बताया। इन लोगों ने पूछताछ के दौरान सपानेता राजवीर सिंह हत्याकांड में खुद के शामिल होने की बात बताई।
विज्ञापन


एसएसपी पीयूष श्रीवास्तव ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि क्षेत्र के भूटा गांव में पांच नवंबर 2015 को चौबिया थाना क्षेत्र के हाजीपुर निवासी वीरेंद्र उर्फ कल्लू की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में गांव के ही जितेंद्र, आदेश व दीप को आरोपी बनाया गया था। तीनों फरार चल रहे थे। इस बीच समझौता कराने के लिए सपा नेता राजवीर सिंह जितेंद्र से तीन लाख रुपये लिए। इसके बाद भी 27 मई को पुलिस ने उनके घर की कुर्की कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे जितेंद्र व उसके साथी आक्रोशित हो गए और प्रतिशोध की भावना से इन लोगों ने उसी दिन राजवीर को गोलियों से भून डाला। एसपी ने बदमाशों को दबोचने वाली टीम को 10 हजार का इनाम देने की घोषणा की है। प्रेस वार्ता में एएसपी राम किशन यादव, सीओ सैफई विनय चौहान व पीआरओ राधा मोहन द्विवेदी मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed