{"_id":"56e854cb4f1c1b5b138b4cb8","slug":"delhi-police-arrested-clothing-retailer","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पुलिस ने वस्त्र विक्रेता को गिरफ्तार किया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली पुलिस ने वस्त्र विक्रेता को गिरफ्तार किया
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Wed, 16 Mar 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
अरेस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसवंतनगर (इटावा)। दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में फरवरी माह में हुई कपड़े की लूट के मामले में दिल्ली पुलिस ने जसवंतनगर कस्बे में छापा मारा। पुलिस ने सोमवार की देर शाम कस्बे के मोहल्ला फक्कड़पुरा से रेडीमेड वस्त्र विक्रेता को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी का कपड़ा भी बरामद किया गया है।
गौरतलब है कि फरवरी माह में दिल्ली के चांदनी चौक में हुई कपड़ेे की लूट के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों ने लूट का कुछ माल जसवंतनगर में बेचे जाने की बात दिल्ली पुलिस को बताई थी।
उसकी निशानदेही पर दिल्ली पुलिस ने सोमवार देर शाम फक्कड़पुरा में रेडीमेड कपड़ों की एक दुकान पर छापा मारकर वहां से कुछ जींस आदि बरामद किए। दुकान मालिक को गिरफ्तार कर जसवंतनगर थाने ले आए।
विज्ञापन
चांदनी चौक कोतवाली क्षेत्र के लाल किला चौकी इंचार्ज एसके गुप्ता ने बताया कि दिल्ली के कपड़ों की गोदाम से ट्रांसपोर्ट जा रहे लाखों के रेडीमेड कपड़ों को रास्ते में लूट लिया गया था। इस तरह की पांच घटनाएं वहां हुई थीं।
उनमें से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है । देर रात तक दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार कि ए गए व्यक्ति को छुड़ाने के लिए नेताओं व दलालों का जमघट लगा रहा। पकड़े गए आरोपी कासिम को दिल्ली पुलिस पूछताछ के लिए अपने साथ दिल्ली ले गई।