फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Cushioned cash looted

गद्दीदार को गोली मार कर नगदी लूटी

Tue, 19 Feb 2019 11:50 PM IST
प्रतीक दुबे अमर उजाला, इटावा
अमर उजाला, इटावा Published by: प्रतीक दुबे Updated Tue, 19 Feb 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
Cushioned cash looted
- फोटो : demo pic
थाना क्षेत्र के ग्राम बाहरपुरा स्थित शराब ठेके पर सो रहे गद्दीदार को बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। इसके बाद बदमाश गोलक में रखे 38 हजार रुपये व पांच पेटी देसी शराब लूटकर फरार हो गए। गद्दीदार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  घटना सोमवार देर रात दो बजे की है। अभी मामला दर्ज नहीं हुआ है। भरथना थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


नगला मुलू थाना भरथना निवासी नरेंद्र सिंह पुत्र झाऊलाल  ने बताया कि बाहरपुरा  नेविलगंज मार्ग पर उसकी देसी शराब की दुकान है। दुकान पत्नी कुसुमा यादव के नाम आवंटित है। सोमवार की रात को दुकान पर गद्दीदार दुकान सो रहा था।  तभी रात करीब  2 बजे  उसकी दुकान के बगल में  स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान का छह बदमाश ताला तोड़ने लगे। खटपट की आवाज आने पर उसकी दुकान पर सो रहे गद्दीदार तेज सिंह ने बदमाशों को बाहर आकर टोक दिया। उसके टोके जाने पर बदमाशों ने उसके ऊपर फायर कर दिया। गोली तेज सिंह के हाथ में लगी। इसके बाद बदमाश उसकी दुकान में घुस गए और गोलक में रखे 38 हजार रुपये  व पांच पेटी देसी शराब व मोबाइल भी लूट ले गए। बदमाशों के जाने के बाद तेज सिंह ने इसकी जानकारी उसके मैनेजर देवी सिंह को दी। सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचे और यूपी 100 को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल तेज सिंह को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई जहां से उसे जिला अस्पताल भेजा गया गया है। घटना की तहरीर दे दी गई है। लेकिन अभी मामला दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed