फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Courage and resolution will elevate - soft

साहस और संकल्प से आएगी तरक्की - मुलायम

Sun, 01 May 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sun, 01 May 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
Courage and resolution will elevate - soft
रिम्स सैफई में नवनिर्मित सेंट्रल मेडिसिन सप्लाई डिपो का निरीक्षण करते मुलायम सिंह यादव एवं निदेशक डा. ( ब्रिगे.) टी. प्रभाकर। - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने कहा कि अमेरिका कभी सैफई से गया गुजरा था, लेकिन अमेरिकावासियों ने अपने दम पर देश को महाशक्तिमान बनाया। सैफई रिम्स के निकलने वाले छात्र साहस और संकल्प के साथ देशवासियों की सेवा करें, इसी से तरक्की होगी। वह शनिवार को  उत्तर प्रदेश ग्रामीण आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान के नवनिर्मित सेंट्रल मेडिंसिन सप्लाई डिपो भवन के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन



सपा मुखिया ने कहा कि करीब 10 साल में रिम्स ने देश के जाने माने चिकित्सा संस्थानों में अपने को शामिल कर लिया है। उम्मीद है कि यहां से प्रशिक्षित चिकित्सक देश के साथ पूरी दुनियां में नाम करेंगे। उन्होंने कहा कि जवाहर लाल नेहरू उनकी निगाह में सबसे बेहतर प्रधानमंत्री हैं। हालांकि हिंदी चीनी भाई का नारा देने वाले जवाहर लाल नेहरू को चीन ने जबरदस्त धोखा दिया।
विज्ञापन



1962 में हिंदुस्तान पर हमला करने के बाद एक लाख हेक्टेयर भूमि पर कब्जा कर लिया,  जिसे आज तक देश को कोई भी प्रधानमंत्री मुक्त नहीं करा सका है । डकैतों का जिक्र करते हुए सपा मुखिया ने कहा कि इटावा में कभी कोई डकैत नहीं रहा। हां इतना जरूर था कि पंचनदा के आसपास डाकुओं ने शरण पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन




6.69 करोड़ की लागत से तैयार हुआ सीएमएसजी- सैफई।  रिम्स के निदेशक डा. (ब्रिगे.) टी. प्रभाकर ने बताया कि सैफई के रिम्स में 6.69 करोड़ की लागत से सीएमएसडी तैयार हुआ है। निदेशक ने नवनिर्मित सीएमएसडी की विशेषताओं के बारे में बताया। कहा कि सीएमएसडी में संस्थान के सभी जरूरी वार्डों एवं ओपीडी के लिए आवश्यक दवाओं के अतिरिक्त सर्जिकल आइटम, डायग्नोस्टिक किटें, केमिकल्स एवं अन्य जरूरी मेडिकल उपकरण रखे जाएंगे। बताया कि संस्थान में प्रतिवर्ष चार करोड़ की दवाएं खरीदी जाती हैं, जो मरीजों को मुफ्त दी जाती हैं।

 
उन्होंने कहा कि सीएमएसडी में एक अलग सेक्शन बनाया गया है, जिसमें संस्थान के प्रशासनिक कार्यों एवं दिन प्रतिदिन के आफिस कार्यों के लिए जरूरी स्टेशनरी उपकरण एवं आवश्यक फाइलों एवं पर्चों के रखरखाव का सेक्शन होगा। कहा कि नवनिर्मित सीएमएसडी की क्षमता इतनी है कि संस्थान के चिकित्सालय के अतिरिक्त इमरजेंसी ट्रामा एवं बर्न यूनिट के लिए भी जरूरी दवाओं एवं अन्य उपकरणों के रखरखाव की व्यवस्था यहां उपलब्ध है। बताया कि नवनिर्मित सेंट्रल मेडिसिन सप्लाई डिपो इस प्रकार बनाया गया है कि जरूरत पड़ने पर इसकी क्षमता का विस्तार संभव है।


निदेशक ने संस्थान के शिक्षण कार्यों का जिक्र करते हुए बताया कि पिछले चार सालों के दौरान संस्थान के एमबीबीएस सीटों में व्यापक बढ़ोत्तरी हुई है। अब संस्थान में 100 की जगह 150 एमबीबीएस सीटें है। इसके अतिरिक्त पोस्ट ग्रेजुएट की सीटें 50 से बढ़कर 78 हो गई हैं तथा आने वाले समय में पीजी बढ़कर 100 होने वाली हैं। जल्दी ही सुपर स्पेसिल्टी भवन का निर्माण भी पूरा हो जाएगा।



  इस अवसर पर संकाय अध्यक्ष प्रो. केएम शुक्ला, चिकित्सा अधीक्षक डा. (ब्रिगे.) एसके गुप्ता, जिलाध्यक्ष सपा अशोक यादव, ग्राम प्रधान सैफई दर्शन सिंह यादव, वित्त नियंत्रक राजीव कुमार दीक्षित, संयुक्त निदेशक (सामग्री प्रबंधन) बलवीर सिंह, स्टोर पर्चेज आफिसर चंद्रकांत मंगरूलकर, प्रभारी सीएमएसडी एवं सेंट्रल स्टोर डा. विश्व दीपक तथा स्टोर पर्चेज विभाग से फार्मासिस्ट अनुराधा सिंह राजपूत, प्रियंका वर्मा, पुष्पा पांडेय, अखिल कुमार, विनय कुमार, श्याम प्रकाश संघ मित्रा तथा स्टोर कीपर राजीव कुमार, आशीष यादव, नरेंद्र कुमार, अली अहमद उपस्थित रहे।


सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने नवनिर्मित सेंट्रल मेडिंसिन सप्लाई डिपो का अवलोकन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed