फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Car recovered, robbers absconding

पुलिस देख लूटी कार छोड़कर भागे बदमाश

Wed, 04 Feb 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Wed, 04 Feb 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
Car recovered, robbers absconding

चालक को बंधक बनाकर नोएडा से लूटी कार को लुटेरे कस्बे के बस स्टैंड चौराहे पर पुलिस देख छोड़कर भाग गए। करीब डेढ़ घंटे बाद जीपीएस सिस्टम से मिली लोकेशन के आधार पर एत्मादपुर (आगरा) पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी अपने साथ ले गई। पुलिस के साथ कार चालक भी था जिसे लुटेरों ने चलती गाड़ी से फेंक दिया था।

विज्ञापन


जसवंत नगर थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि एसएसपी के निर्देश के बाद जिले की पुलिस रात में चेकिंग अभियान चला रही है। वे मंगलवार की सुबह तीन बजे बस स्टैंड चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे। इस बीच टाटा इंडिगो कार कस्बे के हाइवे चौराहे से गुजरी।
विज्ञापन


चौराहे पर पुलिस देख बदमाशों को लगा होगा पुलिस उन्हीं के लिए खड़ी है। इस पर कार सवार बदमाशों ने गाड़ी थोड़ी दूर पर खड़ी की और भाग गए। करीब डेढ़ घंटे बाद पीछे से आगरा के एत्मादपुर थाना की पुलिस कार को खोजते हुए वहां पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


एत्मादपुर पुलिस के साथ आए कार चालक जोगेंदर सिंह निवासी गाजियाबाद ने बताया कि गाड़ी एनआईआईटी नोएडा में भाडे़ पर लगी है। सोमवार रात करीब 8 बजे वह कंपनी के कर्मचारियों को छोड़कर घर वापस आ रहा था कि रास्ते में सेक्टर नंबर 37 में हथियारबंद चार युवकों ने जबरन कार रुकवा ली।

सभी कार में सवार हो गए और परी चौक पर छोड़ने के लिए कहा। थोड़ी दूर चलने के बाद युवकों में से एक ने उसकी कनपटी पर रिवाल्वर लगा दी। एक लुटेरे ने स्टेयरिंग संभाली और उसे पीछे की सीट के नीचे बंधक बनाकर पीटा जाने लगा। लुटेरों ने उसकी जेब में रखे एक हजार रुपये और मोबाइल छीन लिया।

इसके बाद आगरा के समीप एत्मादपुर हाइवे के किनारे चलती कार से फेंककर फरार हो गए। चालक ने बताया कि किसी तरह उसने अपने हाथ पैर खोले और हाइवे पर स्थित जय गोविंद ढाबे पर पहुंचकर फोन से कार मालिक राजकुमार निवासी गांव फलैदा रघुवरपुरा गौतमनगर गाजियाबाद को वारदात की सूचना दी।


कार मालिक ने कंपनी को सूचित किया। इसके बाद कार में लगे जीपीएस से गाड़ी की लोकेशन को पता किया गया। लोकेशन मिलने के बाद एत्मादपुर थाना पुलिस कार के चालक को साथ लेकर जसवंतनगर पहुंची। एत्मादपुर पुलिस कार को अपने साथ ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed