फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   BtC student murdering fast for nine days

नौ दिनों से व्रत रही बीटीसी छात्रा की हत्या

Fri, 29 Sep 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा Updated Fri, 29 Sep 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
BtC student murdering fast for nine days
छात्रा प्रियंका राजपूत की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

इटावा। महानवमी पर नौ दिनों से व्रत रही बीटीसी छात्रा की शुक्रवार सुबह हत्या कर दी गई। वारदात को खेत में बने नलकूप पर अंजाम दिया गया, जहां छात्रा नहाने पहुंची थी। बेल्ट से उसका गला घोटा गया। छात्रा के परिवारीजनों ने दुष्कर्म के विरोध पर वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका जताई है। पिता की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इकदिल थानांतर्गत बीलमपुरा गांव निवासी आदित्य नारायण राजपूत की पुत्री प्रियंका (20) चौधरी कुंवर महाविद्यालय में बीटीसी की छात्रा थी। हफ्ते भर पहले ही उसने कालेज में दाखिला लिया था। प्रियंका कस्बे के ज्ञानवती मांटेसरी स्कूल में पढ़ाती भी थी। परिवारीजनों ने बताया कि बेटी ने नवरात्र के पूरे नौ दिन व्रत रखा था। घर के पास अपने खेत पर नलकूप में नहाने जाती थी। शुक्रवार को भी सुबह करीब 6:30 बजे वह नलकूप पर गई। नहाने के बाद कमरे में कपड़े बदलने गई। करीब सात बजे उसका छोटा भाई अमित ट्यूबवेल पर पहुंचा। कमरे में बहन को जमीन पड़े देखकर वह चीख पड़ा। बहन के गले में बेल्ट का फंदा कसा था। कुछ ही देर में पिता व ताऊ विनोद राजपूत मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


परिवारीजन छात्रा के गले में कसी बेल्ट को दरांती से काटकर उसे जिला अस्पताल लेकर आए। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। थानाध्यक्ष अमित कुमार, एएसपी जितेंद्र श्रीवास्तव, सीओ सिटी राजेश कुमार सिंह जिला अस्पताल पहुंचे और परिवारीजनों से घटना की जानकारी ली। उधर, छात्रा के ताऊ ने दुष्कर्म में विफल रहने पर हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि कमरे की स्थिति से साफ है कि अपनी आबरू बचाने के लिए भतीजी ने आखिरी दम तक संघर्ष किया। एएसपी जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पिता आदित्य नारायण की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एएसपी ने बताया कि पुलिस मामले में सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed