{"_id":"5d03ea9a8ebc3e413e7c44fc","slug":"bjp-bakare-hoard-bakavar-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों ने किया बकेवर थाने का घेराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
भाजपाइयों ने किया बकेवर थाने का घेराव
Sat, 15 Jun 2019 12:12 AM IST
प्रतीक दुबे
इटावा, अमर उजाला ब्यूरो
इटावा, अमर उजाला ब्यूरो
Published by: प्रतीक दुबे
Updated Sat, 15 Jun 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
भाजपाइयों ने बकेवर थाने का घेराव कर हंगामा किया।
- फोटो : amar ujala
थाने के दरोगा पर खोखे में दुकान चलाने वाले वृद्ध के साथ मारपीट का आरोप लगाकर भाजपाइयों ने शुक्रवार सुबह थाने का घेराव कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पर पहुंचे सीओ ने जांच का आश्वासन देकर प्रदर्शनकारियों को शांत कराया। दरोगा को थाने से हटाकर चौकी में तैनात कर दिया गया है। वृद्ध की ओर से दरोगा के खिलाफ मारपीट की तहरीर भी दी गई है।
अलियापुर गांव के धर्मेंद्र यादव बीमार पत्नी संगीता देवी को दिखाने मिनी पीजीआई सैफई जा रहे थे। वे लुधियानी चौराहे से बकेवर बाईपास तक ऑटो से पहुंचे। आटो चालक को 20 रुपये किराया दिए लेकिन उसने और रुपये मांगे। इस पर धर्मेंद्र और ऑटो चालक में कहासुनी हो गई। आरोप है कि ऑटो चालक ने अन्य ऑटो चालकों को बुलाकर धर्मेंद्र के साथ मारपीट कर 15 हजार रुपये छीन लिए। बीच बचाव करने पर ऑटो चालकों ने बीमार संगीता को भी पीट दिया। धर्मेंद्र ने यूपी 100 नंबर लगाया लेकिन नंबर नहीं लगा।
इसके बाद बाइक सवार से लिफ्ट मांगकर बकेवर थाने पर सूचना दी। कस्बा इंचार्ज संजय शर्मा सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने सर्विस रोड पर खोखे में दुकान करने वाले रामौतार शर्मा (70) पुत्र लक्ष्मी नारायण से पूछताछ की।
विज्ञापन
आरोप है कि रामऔतार ने जानकारी नहीं दी तो दरोगा ने उनके साथ मारपीट कर दी। रामऔतार ने इसकी सूचना रिश्ते में भाई भाजपा नेता गोपाल मोहन शर्मा को दी। कुछ ही देर में गोपाल मोहन बड़ी संख्या में भाजपाइयों व ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दरोगा पर कार्रवाई की। मांग को लेकर भीड़ के साथ बकेवर थाने का घेराव कर दिया। हंगामा होने पर इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार शुक्ला आवास से बाहर निकले। इसी बीच सीओ भरथना बैजनाथ भी पहुंच गए। सीओ ने जांच कर दरोगा के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर भाजपाइयों को शांत कराया। गोपाल मोहन ने बताया कि दारोगा के खिलाफ मारपीट की तहरीर थाने में दे दी गई थी। इसकी एक प्रति एसएसपी को भी दी जाएगी।
दरोगा संजय शर्मा का कहना है कि रामऔतार से यात्री से मारपीट करने वाले का नाम पूछा था, मारपीट का आरोप गलत है। सीओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दरोगा की कुछ और शिकायतें हैं। उन्हें कस्बे से हटाकर वराऊख चौकी में तैनात कर दिया गया है।