{"_id":"5a9c2d584f1c1b462c8bb2e0","slug":"bike-riders-take-chains-from-women-and-mangalasutra","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवारों ने महिला से जंजीर व मंगलसूत्र छीना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवारों ने महिला से जंजीर व मंगलसूत्र छीना
Sun, 04 Mar 2018 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
Updated Sun, 04 Mar 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
चौकी पर बैठे लूट के शिकार दंपति।
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
महेवा। थाना बकेवर क्षेत्र के बकेवर-भरथना चौराहे के ओवरब्रिज पर बाइक से जा रहे दंपति को पल्सर सवार लुटेरों ने घेरकर महिला के गले से जंजीर व मंगलसूत्र छीन लिया। पीड़िता की सूचना पर थाना पुलिस व महेवा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। एक को संदेह के आधार पर पल्सर सहित एक व्यक्ति को थाने भी ले गई। जनपद औरैया के ग्राम घसारा थाना अछल्दा निवासी उमाकांत शुक्ला उर्फ टिंकू अपनी पत्नी प्रेमलता व 5 वर्षीय पुत्र अंकुर के साथ अपनी बाइक से ससुराल कॉकरपुर इकदिल से दिन के करीब 12 बजे घसारा जा रहे थे। इसी बीच ओवरब्रिज के ढलान पर शेरपुर गांव के पहले पीछे से लाल पल्सर पर आए दो लुटेरों ने बराबर पर बाइक लगाकर प्रेमलता के गले से 20 ग्राम की जंजीर व 5 ग्राम वजन का मंगलसूत्र का पेंडल तोड़ लिया। पीड़ित दंपति इस छीना झपटी में गिरते-गिरते भी बच गए। चौकी प्रभारी पुलिस बल सहित घटना स्थल पहुंचे। थाना पुलिस भी मौके पर आ गई। पुलिस ने छानबीन व चेकिंग में थाना पुलिस ने एक पल्सर सवार को संदेह के आधार पर पकड़ा भी है, जिससे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।