{"_id":"57d458f44f1c1b5d78318b2d","slug":"accused-of-tractor-honour-murder-case-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर मालिक की हत्या का आरोपी पकड़ा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर मालिक की हत्या का आरोपी पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sun, 11 Sep 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरथना पुलिस ने ट्रैक्टर मालिक की हत्या के मामले का खुलासा कर दिया है। ट्रैक्टर मालिक को लुटेरे मिट्टी डलवाने के बहाने ले गए और उसकी हत्या कर शव को क्वारी नदी में फेंक दिया। इसके बाद ट्रैक्टर लूटकर फरार हो गए। भरथना थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने लूटा गया ट्रैक्टर बरामद किया है।
विज्ञापन
मामले का खुलासा करते हुए थाना प्रभारी दिनेश कुमार और क्राइम ब्रांच टीम के प्रभारी अजहर अली ने बताया कि 25 अगस्त को थाना क्षेत्र के ग्राम खिरिया सिरकौरा निवासी सुरेंद्र सिह केवट (45) पुत्र मिजाजीलाल को मय ट्रैक्टर ट्राली के रामबाबू पुत्र भारत सिह यादव निवासी ग्राम किटी थाना उमरी जिला भिंड एमपी ग्राम कुअरा में मिट्टी डालने की बात कहकर साथ ले गए थे। उसके बाद से सुरेंद्र सिह का कोई पता नहीं चला। बाद में इसकी रिपोर्ट सुरेंद्र सिंह की पत्नी कमला देवी ने भरथना थाने में 30 अगस्त को अज्ञात पर दर्ज कराई थी। ट्रैक्टर व सुरेंद्र का पता न लगने पर परिजनों ने एसएसपी से मुलाकात कर उनका पता लगाने की गुहार लगाई थी। एसएसपी एन कोलांचि ने मामले के खुलासा करने के लिए क्राइम बांच को लगाया था। थाना पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम उनकी तलाश में जुटी थी। 5 सितंबर को राम बाबू पुलिस को चकमा देकर भाग गया।
विज्ञापन
भिंड पुलिस की सूचना पर भरथना थाना प्रभारी दिनेश कुमार और क्राइम ब्रांच की टीम ने राम बाबू की तलाश शुरू कर दी। मुखबिर की सूचना पर राम बाबू को कुंअरा के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली के अलावा मृतक के कपडे़ बरामद कर लिए। कोतवाल दिनेश कुमार ने बताया कि पूछताछ में राम बाबू ने साथियों के नाम ऋषि उर्फ अनिल कुमार , दीपा उर्फ प्रदीप, चंदू उर्फ चंद्रशेखर पुत्र अंगद यादव निवासी गण ग्राम सुजीपुरा थाना भरथना बताए।
विज्ञापन
उसने बताया कि उक्त लोगों ने मिलकर सुरेंद्र की हत्या कर दी और शव को क्वारी नदी में फेंक दिया। पुलिस ने घटनास्थल से मृतक की चप्पलें भी बरामद कर लीं। उन्होंने बताया रामबाबू के खिलाफ जनपद के थाना सहसो, भरथना व बढ़पुरा में हत्या व लूट, गैंगस्टर के मामले दर्ज हैं। वही भागे हुए अनिल कुमार , दीपा उर्फ प्रदीप, चंदू उर्फ चन्द्रशेखर के खिलाफ थाना भरथना , बकेवर, सहसो में हत्या व लूट, गैंगस्टर के मामले दर्ज हैं। पुलिस भागे लुटेरों की तलाश कर रही है।