फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   दरोगा की शिकायत करने वाला सिपाही लाइन हाजिर

दरोगा की शिकायत करने वाला सिपाही लाइन हाजिर

Tue, 23 Oct 2018 11:40 PM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
दरोगा की शिकायत करने वाला सिपाही लाइन हाजिर
इटावा। यूपी 100 में तैनात दरोगा पर रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए डीजीपी से शिकायत करने वाले सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया है। एसपी ग्रामीण राम बदन सिंह की रिपोर्ट के बाद एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन


यूपी 100 में तैनात सिपाही उदय सिंह ने यूपी 100 में तैनात दरोगा अभयपाल सिंह पर ड्यूटी लगवाने व छुट्टी लेने के नाम पर रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए डीजीपी को पत्र लिखा था। उसने पत्र को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। पत्र के वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने मामले की जांच एसएसपी सिटी राम बदन को सौंपी थी। एसपी सिटी ने जांच के दौरान पाया कि शिकायत करने वाला सिपाही अक्सर ड्यूटी से गायब रहता है। विभागीय अधिकारियों के कहने पर वह उनकी फर्जी शिकायत करने की धमकी देता है। इसी के आधार पर उदय सिंह ने अभय पाल सिंह की शिकायत की है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद एसएसपी ने उसे लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सिपाही उदय सिंह को लाइन में भेज दिया गया है। उससे काफी संपत्ति अर्जित की है। उसने इतनी संपत्ति किस तरह बनाई इसकी भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed