{"_id":"5b95661b867a557ff9673c2f","slug":"91536517659-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार
Updated Sun, 09 Sep 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा। पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो लोगों को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। थाना क्षेत्र की जेल चौकी प्रभारी विजय सिंह आंबेडकर चौराहे के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक बाइक चालक उन्हें बाइक के कागज नहीं दिखा सका।
पूछताछ में उसने बताया कि बाइक चोरी की है। उसने अपना नाम ऊसराहार के बदरिया पूठ निवासी संतोष बताया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया। इसके अलावा भरथना थाने में तैनात दरोगा शैलेंद्र सिंह ने चेकिंग के दौरान ऊमरसेंडा नहर पुल के पास से कन्नौज के मकरंदनगर निवासी राजा को चोरी की बाइक और बैट्री के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया।