{"_id":"5b6b38ce4f1c1bb37b8b6fc3","slug":"91533753550-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर फौजी के साथ 27 हजार की टप्पेबाजी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिटायर फौजी के साथ 27 हजार की टप्पेबाजी
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा। महेवा बाजार में बाइक सवार दो युवकों ने बुधवार दोपहर रिटायर्ड फौजी से 27 हजार की टप्पेबाजी की। बैंक से रुपये निकालकर लाया रिटायर्ड फौजी खरीदारी कर रहा था।
बम्होरा गांव में रहने वाले पूर्व सूबेदार साहब सिंह दोहरे ने बताया कि वह बुधवार दोपहर को एसबीआई शाखा से पेंशन निकालकर आ रहे थे। उन्होंने सारा पैसा पासबुक, एटीएम, आधार कार्ड सहित अन्य जरूरी कागजातों को झोले में रख लिया।
वह बैंक से बहेड़ा रोड स्थित कुशवाहा मार्केट के बाहर बाइक खड़ी करके सामान खरीदने लगे। उसी समय बैंक से ही पीछे लगकर आए काली पल्सर पर सवार दो युवाओं ने झोला उतारकर भाग गये। फौजी ने जब देखा तो उसके होश उड़ गये। उसने लिखित शिकायत चौकी में दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।