फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   युवक को बंधक बनाकर लेपटाप लूटा

युवक को बंधक बनाकर लेपटाप लूटा

Mon, 30 Oct 2017 10:18 PM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
युवक को बंधक बनाकर लेपटाप लूटा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा।
फ्रेंड्स कालोनी में लैपटॉप ठीक करने आए एक युवक को दो लोगों ने अपने घर में बंधक बना लिया। उसका लैपटॉप लूट लिया। तीन दिन भाग किसी तरह उनके चंगुल से छूटे युवक ने पुलिस को सूचना दी। थाना पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया।

दिल्ली के मालवीय नगर निवासी सुधीर यादव पुत्र नाथू राम यादव लैपटॉप ठीक करता है। फ्रेंड्स कालोनी निवासी देवेश यादव ने 27 अक्तूबर को उसे अपना लैपटॉप ठीक कराने के लिए बुलाया था। यहां देवेश ने अपने एक साथी के साथ मिलकर उसका लैपटॉप लूट लिया और उसे घर में ही बंधक बना लिया। इस दौरान उसके साथ मारपीट की गई। 29 अक्तूबर को सुधीर किसी तरह से वहां से भागकर थाने पहुंचा। पुलिस ने उसकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद देवेश को जेल भेज दिया। एसओ फ्रेंड्स कालोनी भोलू सिंह भाटी ने बताया कि देवेश को गिरफ्तार कर उसके पास से सुधीर का लैपटॉप बरामद कर लिया।
विज्ञापन


- युवक को बंधक बनाकर लैपटॉप लूटा
- पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed