{"_id":"5772c5a24f1c1bde3a79aad0","slug":"8-fraud-vender-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ फर्जी वेंडरों को भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आठ फर्जी वेंडरों को भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Wed, 29 Jun 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
Jail
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेनों में चेन पुलिंग और अवैध वेंडरों के खिलाफ आरपीएफ ने चेकिंग अभियान शुरू किया है। सोमवार देर शाम एक ट्रेन में खाद्य सामग्री बेचते आठ फर्जी वेंडरों को पकड़कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
सोमवार देर शाम 2316 डाउन नॉन स्टाप अनन्या एक्सप्रेस इटावा स्टेशन से गुजर रही थी। कोच एस 11 में किसी ने चेन पुलिंग कर दी। इस पर आरपीएफ ने ट्रेन में चेकिंग शुरू कर दी। यात्रियों ने बताया कि ट्रेन के वेंडरों ने चेन पुलिंग की है। आरपीएफ एसआई अमित चौधरी, एसआई डीपी सिंह, आरडी यादव, रामाधार राठौर, कांस्टेबिल विक्रम और दयाराम ने दो टीमें बनाकर वेंडरों की तलाश शुरू की। चेकिंग के दौरान आठ फर्जी वेंडर ट्रेन में खाद्य सामग्री बेचते पाए गए।
विज्ञापन
आरपीएफ ने इन सभी को हिरासत में ले लिया। जिसमें से एक वेंडर ने चेन पुलिंग करने की बात को स्वीकार लिया। पकड़े गए फर्जी वेंडरों में शहंशाह पुत्र चन्ना निवासी यादव नगर भरथना, जोनी पुत्र सुरेश चंद्र निवासी बन्ना टूंडला फिरोजाबाद, शकील पुत्र सलामत निवासी कच्ची मड़ैया कानपुर, तनवीर पुत्र मुस्तकीम निवासी अकबरपुर कानपुर देहात, जुल्फकार पुत्र शफीक खान निवासी कच्ची बस्ती गोविंदनगर कानपुर, बाबू पुत्र शहाबुद्दीन निवासी कच्ची बस्ती गोविंदनगर कानपुर, अप्पे पुत्र सलीम निवासी रेव बाजार घंटाघर कानपुर, शोभित चतुर्वेदी पुत्र शिवकु मार निवासी एदलपुर जालौन शामिल हैं।
विज्ञापन
आरपीएफ ने इन्हें चेन पुलिंग और अवैध वेंडिंग की धारा में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। आरपीएफ एसआई अमित चौधरी ने बताया कि इटावा सेक्शन में ट्रेनों में चेन पुलिंग के मामले बढ़े हैं। जिस पर आरपीएफ गंभीर है और विशेष अभियान चला रखा है। ऐसी भी शिकायत मिली है कि कुछ पुलिस कर्मी और फ ौजी भी आए दिन चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक देते हैं। इस पर भी नजर रखी जा रही है।