फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   लड़की का गला रेत कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

लड़की का गला रेत कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

Sun, 21 Oct 2018 11:42 PM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
लड़की का गला रेत कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
इटावा। एक लड़की की गला रेत कर हत्या करने के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। लड़की के पिता ने आरोप लगाया कि गांव के ही लड़के ने उसकी बेटी का गला रेत दिया और उसे गत शनिवार की शाम भोगनीपुर नहर के किनारे झाड़ियों में फेंक कर भाग गया।
विज्ञापन


इकदिल थाना के ग्राम रीतौर निवासी सुरेंद्र सिंह पुत्र रामेश्वर दयाल ने बताया कि उसकी पुत्री प्रतीक्षा को गांव का ही संदीप पुत्र रविंद्र दोहरे मोटरसाइकिल से लखना स्थित कालिका मंदिर के दर्शन कराने की बात कहकर ले गया था। युवक उसकी पुत्री को मंदिर न ले जाकर इधर-उधर घुमाता रहा और लवेदी थाने के ग्राम चन्द्रपुरा निहालसिंह स्थित भोगनीपुर नहर के किनारे झाड़ियों में कटर से उसका गला रेत दिया। उसके बाद उसकी पुत्री को घायल अवस्था में छोड़कर भाग गया। राहगीरों ने लड़की को कराहते हुए देखा तो डायल 100 व लवेदी पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


लवेदी थानाध्यक्ष विनोद यादव व डायल 100 फोर्स मौके पर पहुंचा। घायल लड़की ने आपबीती सुनाई। लड़की को जिला अस्पताल से सैफई पीजीआई रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने पिता सुरेंद्र की तहरीर पर गत शनिवार रात को मामला दर्ज कर लिया। लवेदी थानाध्यक्ष विनोद यादव ने बताया कि आरोपी कालिका मंदिर नहीं गया बल्कि बकेवर हाईवे से चंद्रपुराशाला बंबा पटरी पर घटना को अंजाम देकर भाग गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed