फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   4 accused in jail, now police take servilance help

चार आरोपियों को भेजा जेल, अब सर्विलांस का सहारा

Wed, 29 Mar 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Wed, 29 Mar 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
4 accused in jail, now police take servilance help
demo pic - फोटो : प्रतीकात्‍मक

लवेदी थाना क्षेत्र के ग्राम बसैयाहार से लापता युवक सोनू का पांचवें दिन भी कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने  चार आरोपियों को जेल भेज दिया है। अब सर्विलांस का सहारा लिया जा रहा है।

विज्ञापन

 लवेदी थाना क्षेत्र के ग्राम बसैयाहार निवासी संदीप उर्फ सोनू पुत्र प्रदीप कुमार से शुक्रवार रात कुछ लोगों ने गांव के समीप ही विधीपुरा संपर्क मार्ग के नजदीक मारपीट की थी। युवक ने यूपी 100 नंबर को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल पर पीड़ित की बाइक, मोबाइल की बैट्री और जमीन पर खून बिखरा मिला था। घटना के दूसरे दिन सोनू के भाई के भाई कुलदीप ने नौ लोगों के विरुद्ध अपहरण और मारपीट करने का मामला दर्ज कराया था। जिसमें मनोज तिवारी पुत्र अज्ञात, श्री चंद्र व बैकुंठ पुत्रगण नाथू राम निवासीगण बसैयाहार, सुनील पुत्र हरी शंकर निवासी अस्तपुरा, शुभम पुत्र प्रदीप, अजीत मिश्रा पुत्र प्रकाश निवासीगण लखना को नामजद व तीन अज्ञात आरोपी थे। इनमें से अजीत मिश्रा, शुभम, सुनील व श्री चंद्र को पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने युवक के साथ मारपीट की घटना तो स्वीकार की लेकिन अपहरण व हत्या से इनकार किया। पुलिस ने चारों आरोपियों को जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष सुशील योगी ने बताया कि लापता युवक मारपीट की घटना के बाद गायब हुआ है या आरोपियों ने अगवा करके हत्या की है। इसका पर्दाफाश करने के लिए पुलिस सर्विलांस का सहारा ले रही है। जल्द घटना का पर्दाफाश हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed