{"_id":"5c991befbdec2214530fa22d","slug":"35-000-looted-to-beat-the-operator","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिचालक को पीटकर 35 हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परिचालक को पीटकर 35 हजार लूटे
Mon, 25 Mar 2019 11:50 PM IST
प्रतीक दुबे
इटावा, अमर उजाला ब्यूरो
इटावा, अमर उजाला ब्यूरो
Published by: प्रतीक दुबे
Updated Mon, 25 Mar 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना से दिल्ली जा रही प्राइवेट स्लीपर के परिचालक को पीटकर बदमाशों ने 35 हजार रुपये लूट लिये। सोमवार देर शाम आधा दर्जन बदमाशों ने चोला मंदिर के पास वारदात को दिया अंजाम। बीच-बचाव करने पहुंची सवारियां को देखकर बदमाश एक बाइक छोड़कर भाग गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर कंडेक्टर की तहरीर बदमाशों की तलाश शुरू की।
बेला में रहने वाला अमित कुमार उर्फ रिंकू स्लीपर प्राइवेट बस का परिचालक है। रिंकू ने बताया कि सोमवार शाम को आठ बजे विधूना से सवारियों को लेकर स्लीपर बस को दिल्ली जा रहे थे। तभी एक सवारी को चढ़ानेे को लेकर एक युवक से विवाद हो गया। उसने फोन करके अपने साथियों को बुलवा लिया। तीन गाड़ियों से आधा दर्जन साथियों ने चोला मंदिर के पास बस को रोककर रिंकू के साथ मारपीट शुरू कर दी। साथ ही उसके पास टिकट का 35 हजार रुपये भी छीन लिया।
रिंकू को पिटता देखकर बस का ड्राइवर रियाजुद्दीन व कुछ सवारियां भी उतर आईं। जिनके खदेड़ने से बदमाश एक बाइक छोड़कर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक को जब्त करके आरोपियों की तलाश शुरू की। भरथना थाना प्रभारी का कहना है कि मामला मारपीट का लग रहा है। लूट की बात नहीं है। पीड़ित परिचालक की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है।