फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   चार बड़ी चोरियें का खुलासा नहीं, आक्रोशित पीड़ित

चार बड़ी चोरियें का खुलासा नहीं, आक्रोशित पीड़ित

Thu, 07 Mar 2019 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
चार बड़ी चोरियें का खुलासा नहीं, आक्रोशित पीड़ित
इटावा। पुलिस की सुस्ती के चलते डेढ़ माह गुजरने के बाद भी कस्बे की चार बड़ी चोरियों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। इसे लेकर इलाके के लोगों में नाराजगी है। आरोप लगाया कि पुलिस अंधेरे में तीर चला रही है। पीड़ित परिवारों ने घटना की जानकारी एसएसपी को दी है। उन्होंने जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


नौ फरवरी की रात को ग्राम व्यासपुर जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अशोक दुबे पुत्र पद्म नारायण दुबे के घर में छह लाख की चोरी हुई थी। इसी प्रकार 18 फरवरी को शाला गांव में सेवानिवृत्त बैंक कैशियर अरविंद चतुर्वेदी पुत्र रमेश चंद्र के घर से चोर साढ़े चार लाख के जेवर व दो लाख रुपये नकदी पार कर ले गए थे। उसी रात ग्राम सराय नौंधना निवासी देवेश चंद्र पुत्र गजाधर प्रसाद चौबे के घर में भी चोरी हुई। गृहस्वामी का पुत्र नशीला पदार्थ से बेहोशी की अवस्था में आ चुका है। तब चोर सीढ़ियों के रास्ते नीचे उतरे और कमरे की कुंडी खोल ली। फिर वहां रखे बक्से-अटैचियों के अलावा सेफ का ताला तोड़ डाला। वहां रखे तकरीबन 25 लाख रुपये के जेवर व 50 हजार रुपये की नकदी आदि सामान चुरा ले गए। सिलसिलेवार घटी चोरी की घटनाओं की रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज की पर डेढ़ माह बीतने के बावजूद अब तक उसके हाथ खाली हैं।
विज्ञापन



इन घटनाओं के बाद एक चोरी महेवा के समीपवर्ती ग्राम राहतपुरा में हुई। शिवपाल सिंह यादव के घर में छत का जाल काटकर चोरों ने सवा लाख रुपये के जेवर व एक लाख की नकदी अलमारी तोड़कर चुरा ले गए। पुलिस ने इस मामले की रिपोर्ट तक नहीं लिखी। गौरतलब है कि चोरी की वारदातों में पुलिस ने कई संदिग्धों को उठाया लेकिन नतीजा ढाक के तीन पात रहा। पीड़ित परिवारों ने एसएसपी संतोष कुमार को घटना से अवगत कराया है। उन्होंने कहा कि थाना प्रभारी संतोष कुमार त्रिपाठी अभी आए हैं। उन्हें चोरी के खुलासे में लगाया गया है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed