फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   ओवर लोडिग में चार ट्रकों को पुलिस ने सीज

ओवर लोडिग में चार ट्रकों को पुलिस ने सीज

Sat, 01 Jul 2017 11:59 PM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
ओवर लोडिग में चार ट्रकों को पुलिस ने सीज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा।
कोतवाली पुलिस ने शनिवार को उदी रोड पर काली वाह मंदिर के पास वाहनों की चेकिंग की। पुलिस ने ओवर लोडिंग करने वाले चार ट्रकों को सीज कर दियाकुछ ट्रकाें पर जुर्माना लगाकर उन्हें छोड़ दिया गया। चेकिंग के दौरान स्कार्पियो पर भाजपा का झंडा लगाए एक युवक वहां पहुंचा। चेकिंग कर रहे कोतवाल पर पर ट्रकों को छोड़ने का दबाव बनाया। इस पर कोतवाल ने उससे वाहन के कागजात मांगे तो वह नहीं दिखा सका। इस पर कोतवाल ने वाहन को भी सीज कर दिया। स्कार्पियो सीज होने पर युवक की सिट्टी पिट्टी गुम हो गई और वह वहां से चला गया।

कोतवाल जीवाराम यादव शनिवार को अपने हमराह फोर्स के साथ उदी रोड पर काली वाहन मंदिर के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उन्होंने ओवर लोड गिट्टी लादकर आ रहे ट्रकों को रोकर चेक किया। ओवर लोडिंग करने वाले कई वाहनों से समन शुल्क वसूल किया। समन शुल्क अदा न करने पर चार ट्रकों को सीज कर दिया। चेकिंग की जानकारी मिलने पर भाजपा का झंडा लगी स्कार्पियो से युवक वहां पहुंचा। उसने अपना नाम गौरव बताया। उसने कोतवाल पर ट्रकों को छोड़ने का दबाव बनाया।
विज्ञापन


कोतवाल जीवाराम यादव उसके दबाव में नहीं आए । इस पर उसने कोतवाल को हटाने तक की धमकी दे दी। इस पर कोतवाल ने उससे स्कार्पियो के कागजात मांगे लेकिन वह नहीं दिख सका। कोतवाल ने कागजात न होने पर स्कार्पियो को भी सीज कर दिया। स्कार्पियो सीज होने के बाद युवक वहां से खिसक गया। कोतवाल ने बताया कि स्कार्पियो किसकी है। इसकी जानकारी नंबर के आधार पर की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- छुड़ाने का दबाव बनाने वाले युवक का वाहन भी सीज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed