फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   2 lakhs of rupees by breaking the lock of closed house

बंद मकान के ताले तोड़कर ढाई लाख की चोरी

Sat, 10 Feb 2018 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज Updated Sat, 10 Feb 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
2 lakhs of rupees by breaking the lock of closed house
बिखरा पड़ा सामान व टूटी पड़ी अलमारी। - फोटो : अमर उजाला

इटावा। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गाड़ीपुरा में चोरों ने बंद मकान को अपना निशाना बनाया। चोर घर के बगल में खाली पडे़ प्लाट से अंदर घुस गए। इसके बाद मकान का ताला तोड़कर कमरों में रखे बक्सों व अलमारी को तोड़ दिया। उसमें रखे जेवर, नगदी व अन्य सामान लेकर भाग गए। सुबह ताले टूटे देखकर लोगों को चोरी की जानकारी हुई। लोगाें ने इसकी सूचना मकान मालिक को दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर चोरों के बारे में सबूत जुटाए।

विज्ञापन


क्षेत्र के मोहल्ला गाड़ीपुरा निवासी राजू की तबियत खराब चल रही है। वह अपनी पत्नी के साथ दवा लेने के लिए शुक्रवार को कानपुर गया था। रात को उसे कानपुर में ही रुकना पड़ा। तभी रात के समय चोरों ने बंद मकान को सूना पाकर निशाना बनाया। चोर उसके चाचा मुन्ना लाल के खाली पड़े प्लाट से होकर राजू के मकान में प्रवेश कर गए। चोरों ने कमरों के ताले तोड़ दिए और कमरों में प्रवेश कर गए। चोरों ने कमरों में रखे बक्सों के अलावा अलमारी के लॉक तोड़ दिए और उसमें रखे जेवर, नकदी व अन्य सामान निकाल लिया। इसकी किसी को भनक तक नहीं लगी। घटना की जानकारी शनिवार की सुबह हुई मुन्ना लाल को प्लाट पर जाने पर हुई। उन्होंने देखा कि दरवाजे का ताला टूटा था। उन्होंने राजू के मकान में देखा तो कमरों के दरवाजे खुले पड़े थे और सामान बिखरा था। इस पर मुन्ना लाल ने इसकी सूचना राजू को दी। इसके बाद पत्नी के साथ कानपुर से घर लौट आया। राजू ने बताया कि चोर उसके घर से 25 हजार रुपये के अलावा करीब सवा दो लाख रुपया कीमत के सोने, चांदी के जेवरात चुरा ले गए। उन्हाेंने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फोरंसिक टीम को मौके पर बुलाया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की लेकिन चोरों के बारे में कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed