फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   असलहा बनाने की फैक्टरी पकड़ी, दो गिरफ्तार

असलहा बनाने की फैक्टरी पकड़ी, दो गिरफ्तार

Sun, 07 Apr 2019 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
असलहा बनाने की फैक्टरी पकड़ी, दो गिरफ्तार
इटावा। पुलिस ने शहर से लगे बीहड़ में सैयद बाबा के पास झोपड़ी से असलहा बनाए जाने की फैक्टरी पकड़ी है। पुलिस ने अनुसार लोकसभा चुनाव में सप्लाई करने के लिए असलहे बनाए जा रहे थे। पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही आठ तमंचे 315 बोर के, 10 जिंदा कारतूस, एक खोखा व असलहा बनाने के औजार बरामद किए हैं।
विज्ञापन


पुलिस लाइन के सभागार में पकड़े गए आरोपियों को प्रेस के समक्ष प्रस्तुत करते हुए एसपी सिटी डा. रामयश सिंह ने बताया कि भयमुक्त लोकसभा चुनाव संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार की रात को शहर कोतवाल प्रमोद कुमार शुक्ला टीम के साथ टीटी तिराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि बीहड़ वाले सैयद बाबा के पास बनी झोपड़ी में लोकसभा चुनाव में सप्लाई करने के लिए अवैध असलहे बनाए जा रहे हैं। शहर कोतवाल पुलिस टीम के साथ मुखबिर के बताए गए स्थान पर पहुंचे। मौके पर झोपड़ी में दो लोग असलहा बना रहे थे। पुलिस ने दोनों को दबोच लिया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पकड़े गए लोगों की पहचान सुनील कुमार पुत्र अजयपाल भुर्जी निवासी भगौली थाना जैथरा, एटा व किशनपाल पुत्र रामदास भुर्जी निवासी ग्राम परौली, थाना जैथरा एटा के रूप में हुई है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि चुनाव के माहौल में अवैध असलहों की मांग अधिक होने के कारण हम लोगों को अधिक दाम मिलते हैं। इसलिए हम अवैध रूप से असलहे बनाकर सप्लाई करते हैं। मौके से आठ तमंचे 315 बोर, 10 जिंदा कारतूस, एक खोखा के अलावा असलहा बनाने में इस्तेमाल किए जाने वाला सामान बांक, 5 किलो बांट, दो हथौड़ी छोटी, दो छेनी, दो प्लास, तीन रेती, दो तिकोनिया रेती, दो संडासी, एक पाइप रिंच, दो पेचकस, 5 स्प्रिंग, दो पतली बड़ी स्प्रिंग, एक लोहा काटने की आरी मय ब्लेड, दो सुंभी आदि बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो नं. 14 व 15 पकड़े गए आरोपियों के बारे में जानकारी देते एसपी सिटी डा. रामयश सिंह तथा बरामद सामान।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed