{"_id":"5ba7dfaa867a557f032ad0cc","slug":"181537728426-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी के साथ हुई टप्पेबाजी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी के साथ हुई टप्पेबाजी
Updated Mon, 24 Sep 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा। आगरा जाते समय जसवंतनगर के पास नगर पालिका इटावा के अधिशासी अधिकारी से टप्पेबाजी हो गई। टप्पेबाज उनके बैग से 20 हजार रुपये और कागजात भरा बैग ले गए। घटना की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
अधिशासी अधिकारी (ईओ) अनिल कुमार अपनी कार से चालक के साथ किसी काम से आगरा जा रहे थे। जसंवतनगर के पास उनकी कार का टायर पंचर हो गया। वह पंचर सही कराने लगे। इसी बीच तीन टप्पेबाज उनके पास पहुंचे और चालक से कार से ऑयल टपकने की बात कही।
उनका चालक कार के नीचे देखने लगा। इसी बीच मौका पाकर टप्पेबाज कार में रखा बैग लेकर भाग निकले । पंचर बनने के बाद उन्होंने बैग गायब देखा तो सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। लेकिन टप्पेबाजों का कोई पता नहीं चल सका। ईओ ने बताया कि बैग में 20 हजार रुपये के अलावा कुछ जरूरी कागजात थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर टप्पेबाजों की तलाश शुरू कर दी है।