{"_id":"5caa3eacbdec2214161d681f","slug":"161554661036-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"असलहा समेत मोहर सिंह गैंग का सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
असलहा समेत मोहर सिंह गैंग का सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन
इटावा। मोहर सिंह गैंग के एक सदस्य को थाना पुलिस ने असलहा समेत गिरफ्तार कर जेल भेजा है। थाना प्रभारी ने बताया गश्त के दौरान एक युवक को पकड़ा गया था। जो मोहर सिंह गैंग का सदस्य रहा है। हालांकि गैंग कई साल पहले समाप्त हो चुका है। इसके अलावा सहसों थाना पुलिस ने भी एक व्यक्ति को तमंचा कारतूस समेत गिरफ्तार किया है।
थाना चकरनगर क्षेत्र में रविवार सुबह गोपालपुरा गांव के पास गौहानी मोड़ पर गश्त के दौरान थाना प्रभारी चकरनगर बलराज शाही ने एक असलहा व चार कारतूस सहित मोहर सिंह गैंग के सदस्य कमलेश उर्फ बृजेंद्र पुत्र नेकराम निवासी ककरैया को गिरफ्तार किया है। इस दौरान उपनिरीक्षक गंगादास गौतम समेत समस्त पुलिस बल मौजूद रहा।
वहीं थाना सहसों पुलिस ने भी गश्त के दौरान सुशील कुमार पुत्र गंगा चरन तिवारी निवासी बेटियापुरा थाना भरथना निवासी को दो तमंचे, आठ कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी सहसों सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि सुशील को गश्त के दौरान पकड़ा गया है।