फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   दूधिया की हत्या का एक आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

दूधिया की हत्या का एक आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

Mon, 20 Nov 2017 10:14 PM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
दूधिया की हत्या का एक आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बसरेहर।
चौबिया थाना क्षेत्र के राजपुर गांव के पास रविवार सुबह दूध लेने जा रहे दूधिये की हत्या में शामिल मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है।

हिद्दपुरा गांव निवासी मनोज कुमार दूध का काम करता था। रविवार की सुबह करीब छह बजे वह दूध लेने के लिए साइकिल से क्षेत्र के नगला गांव हरी जा रहा था। रास्ते में पड़ने वाले ऊसर में पहले से ही घात लगाकर बैठे लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी चाकुओं से गला रेत कर हत्या कर दी थी । हमलावर उसके पास से दस हजार रुपये नगद व मोबाइल भी लूट ले गए थे। उसके पिता शैतान सिंह ने अपने ही गांव के राम बाबू उर्फ भूरे, शेषराम व सर्वेंश उर्फ गुड्डू सहित दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी। इसी दौरान पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि हत्या के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ कर रही है। हालांकि उन्होंने उसका नाम बताने से इनकार किया है।
विज्ञापन


- दूधिये की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
- राजपुर गांव के पास चाकू से गला रेतकर की गई थी हत्या








































































फॉलोअप
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed