फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   नौधना के तालाब से मिले शव की हुई शिनाख्त

नौधना के तालाब से मिले शव की हुई शिनाख्त

Mon, 24 Sep 2018 12:25 AM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
नौधना के तालाब से मिले शव की हुई शिनाख्त
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा। गत शनिवार को ग्राम नौधना स्थित तालाब में मिले अज्ञात शव की रविवार को शिनाख्त हो गई। मृतक हरिओम बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम इकघरा का रहने वाला था। पिता किशनलाल ने फोटो देखकर शव की पहचान की। हरिओम गत 19 सितंबर को भरथना मजदूरी पर जाने की बात कह कर घर से निकला था।

बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम नौधना में शनिवार दोपहर बाद गांव के किनारे स्थित तालाब में कुछ लोगों ने एक शव को उतराते हुए देखा था। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया था। लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन


रविवार सुबह बकेवर थाना क्षेत्र के ही ग्राम इकहरा निवासी हरिओम (32) पुत्र किशनलाल कोरी के रूप में उसकी पहचान हुई। मृतक के पिता किशनलाल ने शव की शिनाख्त करते हुए बताया कि उसका पुत्र विगत 19 सितंबर से लापता था। शनिवार को अज्ञात शव मिलने की जानकारी होने पर वह रविवार को थाना आए और शव का फोटो देखने पर बेटे की मौत हो जाने की जानकारी हुई। उन्होंने बताया कि उनका पुत्र भरथना में मजदूरी करता था। 19 तारीख को वह भरथना काम पर जाने की बात कहकर घर से आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी बकेवर इंस्पेक्टर समीर कुमार सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त हो गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed