फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   स्कूल हॉस्टल से एक छात्र लापता, रिपोर्ट दर्ज

स्कूल हॉस्टल से एक छात्र लापता, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 18 Jul 2017 11:50 PM IST
Updated Tue, 18 Jul 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
स्कूल हॉस्टल से एक छात्र लापता, रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा।
नगर स्थित सेविन हिल्स स्कूल के हॉस्टल से मंगलवार सुबह एक छात्र गायब हो गया। छात्र के पिता ने इकदिल थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पक्का बाग स्थित सेविन हिल्स स्कूल में मोहल्ला विकास कालोनी निवासी शैलेंद्र सिंह तोमर का 15 वर्षीय पुत्र अंकित तोमर कक्षा 11 में पढ़ता है। वह विद्यालय के हॉस्टल में रहकर ही पढ़ रहा था। मंगलवार सुबह वह कालेज हॉस्टल से लापता हो गया। पिता शैलेंद्र सिंह अन्य परिजनों के साथ विद्यालय आ गए। शैलेंद्र सिंह ने विद्यालय प्रधानाचार्य कैलाश सिंह यादव के साथ इकदिल थाने में जाकर सूचना दी। पिता शैलेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने छात्र के गायब होने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस छात्र की तलाश कर रही है। वहीं प्रधानाचार्य कैलाशचंद्र यादव ने बताया कि छात्र सुबह साढ़े पांच से साढे़ सात बजे के बीच गायब हुआ। मुख्य गेट पर गार्ड की तैनाती रहती है। इकदिल एसओ आलोक राय ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर की छानबीन में पाया गया कि छात्र अंकित हॉस्टल में नहीं रहना चाहता था। इसके चलते वह भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- छात्र हॉस्टल में नहीं रहना चाहता था
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed