{"_id":"5bdf1fa8bdec22698671f7ae","slug":"141541349288-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशी शराब की दुकान के ताले तोड़कर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देशी शराब की दुकान के ताले तोड़कर चोरी
Updated Sun, 04 Nov 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसरेहर (इटावा)। चौबिया थाना क्षेत्र के जैनपुरा गांव स्थित शराब की दुकान के ताले तोड़कर चोर चार पेटी शराब व गोलक में रखे रुपये ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर छानबीन की। दुकानदार ने चोरी की तहरीर दी है।
क्षेत्र के गांव पाए निवासी ज्ञान सिंह की जैनपुरा के पास देशी शराब की दुकान है। उसके ही गांव का विवेक दुकान में सेल्समैन है। शनिवार शाम वह दुकान बंद कर घर चला गया। तभी रात में चोर दुकान में लगे शटर के ताले तोड़कर शराब की चार पेटियां व गोलक उठा ले गए। आसपास रहने वाले लोगों को चोरी की भनक तक नहीं लगी। रविवार सुबह जब विवेक दुकान पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई।
उसने खोजबीन की तो पास ही खेतों में गोलक पड़ा मिला। सूचना पर दुकान मालिक व थाना पुलिस मौके पर पहुंची। विवेक ने बताया कि गोलक में 1500 रुपये रखे थे, जिसे चोर ले गए। घटना की तहरीर दे दी गई है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
- चोर दुकान में रखी चार पेटी शराब व गोलक में रखी नकदी चुरा ले गए
अमर उजाला ब्यूरो