{"_id":"5999cf774f1c1b767e8b4804","slug":"141503252343-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन्नी की हत्या के दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इन्नी की हत्या के दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढे
Updated Sun, 20 Aug 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा
बुद्धा पार्क के पास फल विक्रेता की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अकालगंज निवासी फल विक्रेता अजहरूद्दीन उर्फ इन्नी ने बाला जी ढाबा मलाजनी के मालिक पीयूष यादव पुत्र महेंद्र सिंह यादव निवासी भरथना को पचास हजार रुपये उधार दिए थे। रुपये वापस मांगने पर पीयूष ने साथियों के साथ मिलकर इन्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। मृतक के भाई ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। रविवार को प्रभारी एसओ नेत्रपाल सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि पीयूष व मनीष उर्फ कल्लू भागने की फिराक में रेलवे स्टेशन पर मौजूद हैं। प्रभारी एसओ ने बताया कि पुलिस ने पीयूष व मनीष को गिरफ्तार कर लिया है। उनके अन्य साथियों की तलाश जारी है। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडे और हाकी को बरामद कर लिया है।
- हत्या में प्रयुक्त डंडे और हाकी बरामद