फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   फोटो 29

फोटो 29

Wed, 06 Jun 2018 11:04 PM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
फोटो 29
फ्रें ड्स कॉलोनी पुलिस ने बुधवार को कछपुरा गांव में एक परचून की दुकान में छापेमारी कर दस कारतूस, एक लाख 19 हजार रुपये और शराब का स्टॉक बरामद किया है।
विज्ञापन


मामला इकदिल थाने का होने के कारण पुलिस ने आरोपी को उन्हें सौंप दिया। खबर लिखे जाने तक इकदिल पुलिस ने दुकानदार से पूछताछ कर रही है। इकदिल थाने के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस ने कछपुरा गांव में कटरा साहब खां निवासी छोटे पुत्र चुन्ना की दुकान में छापेमारी की।
विज्ञापन


जहां से रुपये, 25 क्वार्टर शराब और ताश की गड्डियां बरामद हुई हैं। छोटे को पुलिस ने पकड़ लिया है। यह जगह इकदिल थाना क्षेत्र की सीमा में पड़ती है। इस पर बरामद सामान व आरोपी को फ्रेंडस कॉलोनी के कोतवाल भूपेंद्र भाटी ने उनको सुपुर्द कर दिया गया। उनके सुपुर्द एक लाख 19 हजार रुपये भी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



पूछताछ के दौरान छोटे ने बताया कि दस साल पहले बाग की रखवाली करता था, उस वक्त कारतूस खरीदे थे, जोकि दुकान में रखे थे। कंडोम और शराब की बोतल ग्राहकों को बेचने के लिए रखता था।


प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि वह कारतूस कहां से लाया। इसके अलावा छोटी सी दुकान में एक लाख से अधिक की नगदी आखिर कहां से आई । इस संबंध में पुलिस पूछताछ की जा रही है।

परचून की दुकान में कारतूस और शराब
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed