फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   सामान मिलते ही अपने बयान से मुकरी महिला

सामान मिलते ही अपने बयान से मुकरी महिला

Thu, 07 Mar 2019 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
सामान मिलते ही अपने बयान से मुकरी महिला
इटावा। हथठेला चालक पर लूट का आरोप लगाने वाली महिला सामान मिलते ही अपनी बात से मुकर गई। कस्बा चौकी इंचार्ज अनुभव चौधरी ने बताया कि बुधवार देर शाम हथठेला चालक पर महिला ने सामान सहित सोने के आभूषण लूटने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


मैनपुरी के बेवर की नई बस्ती में रहने वाली नाजनीन पत्नी इरफान दो बैग लेकर यादव नगर के रिश्तेदारी में जा रही थी। भरथाना-ऊसराहार बस स्टैंड पर उतरने के बाद उसने अपने बैग एक हाथठेला पर रख दिया। ठेला वाला आगे चला गया तो महिला को नहीं दिखायी दिया। इस पर महिला चौकी पहुंची और चौकी इंचार्ज के सामने ठेले वाले पर सामान चुरा ले जाने का आरोप लगाया। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके बैग में गहने भी मौजूद थे।
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस ने पड़ताल की तो हथठेला वाला मिल गया और उसका सामान भी सुरक्षित मिला। इस पर महिला ने कहा कि ठेले पर उसने खुद सामान रखा था। वह रिश्तेदारी में जा रही थी। रास्ते में ठेला नहीं दिखा तो पुलिस को जल्द कार्रवाई के लिए झूठी सूचना दी। इस पर पुलिस ने महिला को फटकार लगाकर जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed